राशिफल: इन 6 राशियों का मुक़द्दर लिख चुके हैं भगवान विष्णु, जानें कैसा रहेगा मोदी, राहुल, सोनिया का दिन
By उस्मान | Published: May 23, 2019 11:37 AM2019-05-23T11:37:28+5:302019-05-23T11:37:28+5:30
Rashifal in Hindi: आज आपका दिन कैसा रहेगा और आपको किन-किन चीजों में ध्यान लगना है और किन चीजों से बचना है, जानिये क्या कहते हैं आपके तारे.
मेष राशि
इस राशि वाले लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें। आप रिअल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। नए लोगों से जान पहचान हो सकती है। प्यार-मोहब्बत के मामले में दबाव बनाने की कोशिश न करें। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएं। अपनी चीजों का ध्यान रखें वरना उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। जीवनसाथी से तनाव बढ़ सकता है।
वृष राशि
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नए अवसर मिलेंगे। शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में तरक्की की संभावना है। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से काम अच्छा चलेगा। आपके जीवनसाथी की बेरुख़ी दिन भर आपको उदास रख सकती है।
मिथुन राशि
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की राशि भी मिथुन है। आज के दिन इस राशि के लोगों को नई चीजें सीखने को मिलेंगी। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। अपने चाहने वालों से अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ साझा न करें। आज आराम के लिए बहुत कम समय है- क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। परेशानियों से डरकर नहीं बल्कि उन्हें मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं।
कर्क राशि
भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी और राज बब्बर की राशि कर्क है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कुछ लोगों के लिए नया रोमांस ताज़गी लाएगा। आप ऐसी योजनाओं को अमली जामा पहनाने की स्थिति में होंगे, जो कई लोगों को प्रभावित करेगी। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। मुमकिन है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।
सिंह राशि
आज आपको दोस्तों या परिजनों के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। व्यापार में फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। सामाजिक समारोह में परिवार के साथ शामिल होना सबके लिए अच्छा अनुभव रहेगा। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ़ आकर्षित करेंगे। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं।
कन्या राशि
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की राशि कन्या है। हंसते रहना सभी समस्याओं का सबसे बेहतर इलाज है। खर्चों काबू रखने की कोशिश करें। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। मुहब्बत और रोमांस आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगे। नयी परियोजनाओं को फिलहाल टाल दें। अफवाहों से दूर रहें। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।
तुला राशि
शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने, उन्हें अच्छे संस्कार देने और उनकी ज़िम्मेदारी समझाने की ज़रूरत है। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है।
वृश्चिक राशि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राशि वृश्चिक है। आज के दिन राशि के लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ी खबर मिलने से आपका मूड सही रहेगा। व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियां खत्म होंगी और आपके शरीर पर साकारात्मक पड़ेगा। त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचने की कोशिश करें। माली सुधार की वजह से जरूरी खरीदारी करना आसान रहेगा। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को खुश रखेंगी।
धनु राशि
सोनिया गांधी की राशि और बाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा की राशि धनु है। इस राशि के लोग नकारात्मक विचारों से दूर रहे। आपको दान-पुण्य के काम करने चाहिए, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। हर रोज़ प्रेम में पड़ने की अपनी आदत को बदलिए। सहकर्मियों से सहयोग से काम तेज़ रफ्तार पकड़ लेगा।
मकर राशि
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पहली बार चुनाव लड़ रहे युवा उम्मीदवार कन्हैया कुमार की राशि मकर है। इस राशि के लोगों को आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। हालाँकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे- लेकिन फिर भी आपको दिमाग़ ठण्डा रखने की ज़रूरत है।
कुम्भ राशि
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा। आप शक, अनास्थाऔर लालच से बचेंगे। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। कुल मिलाकर फादेमंद दिन है। कोई करीबी भरोसे को तोड़ सकता है। परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय गुजारें। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी।
मीन राशि
आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर बना रहेगा। कामकाज में जरूरत से ज्यादा तनाव के चलते परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। नई चीजों को सीखने की आपकी ललक बेहतर है।