Aaj Ka Panchang: आज दिन में राहु काल का क्या है समय, पढ़िए 19 सितंबर, 2019 का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 19, 2019 07:25 AM2019-09-19T07:25:50+5:302019-09-19T07:25:50+5:30

Aaj Ka Panchang: दिल्ली में आज दिशा शूल दक्षिण दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा से बचें। दिल्ली में अभिजीत मुहूर्त दिन में 11.51 बजे से शुरू होगा।

aaj ka panchang in hindi 19th september 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar | Aaj Ka Panchang: आज दिन में राहु काल का क्या है समय, पढ़िए 19 सितंबर, 2019 का पंचांग

19 सितंबर, 2019 का पंचांग

Highlightsआज का पंचांग: दिल्ली में दिन में 1.46 बजे से शुरू होगा राहु कालदिल्ली में अभिजीत मुहूर्त दिन में 11.51 बजे से, सूर्यास्त शाम 6.18 बजे होगा

Aaj Ka Panchang: आज 19 सितंबर, 2019 (गुरुवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दिन में 1.46 बजे से शुरू होगा और यह 03.16 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में हैं। अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि शाम 07.26 बजे तक है। इसके बाद षष्ठी तिथि की शुरुआत होगी।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये दक्षिण दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 11.51 बजे से 12.39 बजे तक का है। नई दिल्ली में सूर्योदय 6.11 बजे और सूर्यस्त शाम 06.18 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.16 बजे से 3.04 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर01.51 PM से 03.22 PM
पटना01.14 PM से 02.45 PM
लखनऊ01.31 PM से 03.02 PM
नई दिल्ली01.46 PM से 03.16 PM
मुंबई 02.03 PM से 03.33 PM
उज्जैन01.51 PM से 03.22 PM
कोलकाता01.01 PM से 02.32 PM

Web Title: aaj ka panchang in hindi 19th september 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे