आज का पंचांग: राहु काल का समय आज क्या है और कब तक रहेगा पंचक? पढ़िए 19 अगस्त का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 19, 2019 07:55 AM2019-08-19T07:55:18+5:302019-08-19T07:55:18+5:30

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 11.59 बजे से 12.50 बजे तक का है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.34 बजे से 3.26 तक होगा।

aaj ka panchang in hindi 19th august 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar | आज का पंचांग: राहु काल का समय आज क्या है और कब तक रहेगा पंचक? पढ़िए 19 अगस्त का पंचांग

19 अगस्त, 2019 का पंचांग

आज 19 अगस्त, 2019 (सोमवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल सुबह 07.33 बजे से शुरू हो चुका है और यह 09.10 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य माघ नक्षत्र में हैं। भाद्रपदा के कृष्ण पक्ष की यह चतुर्थी तिथि है जो आज देर रात या मंगलवार तड़के 03.30 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि की शुरुआत होगी। चूकी 15 अगस्त से ही पंचक शुरू हो चुका है और इसे कल खत्म होना है, ऐसे में यह आज भी पूरे दिन रहेगा।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये पूरब दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 11.59 बजे से 12.50 बजे तक का है। नई दिल्ली में सूर्योदय 5.56 बजे और सूर्यस्त शाम 06.53 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.34 बजे से 3.26 तक होगा। आईए, नजर डालते हैं कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

पंचांग: आज राहु काल का समय

शहरराहु काल
जयपुर07.40 AM से 9.17 AM
पटना07.04 AM से 08.40 AM
लखनऊ07.20 AM से 08.57 AM
नई दिल्ली07.33 AM से 091.0 AM
मुंबई07.59 AM से 09.33 AM
उज्जैन07.44 AM से 09.19 AM
कोलकाता06.54 AM से 08.29 AM

Web Title: aaj ka panchang in hindi 19th august 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे