Aaj Ka Panchang: आज राहु काल कितने बजे से है और क्या है शुभ मुहूर्त, पढ़िए 18 सितंबर का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 18, 2019 07:21 AM2019-09-18T07:21:56+5:302019-09-18T07:21:56+5:30

Aaj Ka Panchang: आज पटना में राहु काल दिन में 11.44 बजे से शुरू है। वहीं, दिल्ली की बात करें तो राहु काल 12.15 बजे से शुरू होगा। पढ़े 18 सिंतबर, 2019 का पंचांग

aaj ka panchang in hindi 18th september 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar | Aaj Ka Panchang: आज राहु काल कितने बजे से है और क्या है शुभ मुहूर्त, पढ़िए 18 सितंबर का पंचांग

18 सितंबर, 2019 का पंचांग

Highlightsआज का पंचांग: दिल्ली में आज कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं, विजय मुहूर्त 2.17 बजे सेदिशा शूल आज दिल्ली में उत्तर दिशा का है, जयपुर में 12.21 से लगेगा राहु काल

Aaj Ka Panchang: आज 18 सितंबर, 2019 (बुधवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दिन में 12.15 बजे से शुरू होगा और यह 01.46 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में हैं। अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शाम 06.12 बजे तक है। इसके बाद पंचमी की शुरुआत होगी।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये उत्तर दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में कोई भी नहीं है। नई दिल्ली में सूर्योदय 6.11 बजे और सूर्यस्त शाम 06.19 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.17 बजे से 3.05 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर12.21 PM से 01.52 PM
पटना11.44 PM से 01.44 PM
लखनऊ12.00 PM से 01.31 PM
नई दिल्ली12.15 PM से 01.46 PM
मुंबई 12.33 PM से 02.03 PM
उज्जैन12.21 PM से 01.52 PM
कोलकाता11.31 PM से 01.01 PM

Web Title: aaj ka panchang in hindi 18th september 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे