आज का पंचांग: आज आपके शहर में कितने बजे से शुरू होगा राहु काल, पढ़िए 18 अगस्त 2019 का पंचांग
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 18, 2019 06:05 AM2019-08-18T06:05:48+5:302019-08-18T06:05:48+5:30
आज कजरी तीज का भी त्योहार है। यह त्योहार हर साल भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। कजरी माता की पूजा को समर्पित तीज के इस त्योहार को कजली तीज भी कहते हैं। पढ़िए, 18 अगस्त 2019 का पंचांग...
आज 18 अगस्त, 2019 (रविवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल सुबह 05.17 बजे से शुरू होगा और यह 06.54 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य माघ नक्षत्र में हैं। भाद्रपदा के कृष्ण पक्ष की यह तृतीय तिथि है जो देर रात 01.13 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि की शुरुआत होगी।
यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये पश्चिम दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 11.59 बजे से 12.51 बजे तक का है। नई दिल्ली में सूर्योदय 5.55 बजे और सूर्यस्त शाम 06.54 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.35 बजे से 3.26 तक होगा। आईए, नजर डालते हैं कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...
शहर | राहु काल |
जयपुर | 05.21 PM से 06.58 PM |
पटना | 04.42 PM से 06.19 PM |
लखनऊ | 5.00 PM से 06.37 PM |
नई दिल्ली | 05.17 PM से 06.54 PM |
मुंबई | 05.26 PM से 07.21 PM |
उजजैन | 05.18 PM से 06.54 PM |
कोलकाता | 04.27 PM से 06.03 PM |
आज का त्योहार
आज कजरी तीज का भी त्योहार है। यह त्योहार हर साल भाद्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। कजरी माता की पूजा को समर्पित तीज के इस त्योहार को कजली तीज भी कहते हैं। कजरी माता दरअसल माता पार्वती का ही एक रूप हैं। हरियाली और हरितालिका तीज की तरह यह त्योहार भी मुख्य रूप से महिलाओं का ही है। विवाहित महिलाएं यह व्रत अपने पति की लंबी उम्र और घर में खुशहाली की कामना के लिए करती हैं।