आज का पंचांग: आज कितने बजे से शुरू होगा राहु काल, पढ़िए 17 अगस्त, 2019 का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 17, 2019 06:00 AM2019-08-17T06:00:21+5:302019-08-17T06:00:21+5:30

Aaj Ka Panchang: सूर्य दोपहर 1.08 बजे तक आश्लेषा नक्षत्र में हैं। इसके बाद माघ में ये प्रवेश कर जाएंगे। भाद्रपदा के कृष्ण पक्ष की यह द्वितीया तिथि है जो रात 10.48 बजे तक जारी रहेगी।

aaj ka panchang in hindi 17th august 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar | आज का पंचांग: आज कितने बजे से शुरू होगा राहु काल, पढ़िए 17 अगस्त, 2019 का पंचांग

17 अगस्त, 2019 का पंचांग

आज 17 अगस्त, 2019 (शनिवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल सुबह 09.10 बजे से शुरू होगा और यह 10.47 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य दोपहर 1.08 बजे तक आश्लेषा नक्षत्र में हैं। इसके बाद माघ में ये प्रवेश कर जाएंगे। भाद्रपदा के कृष्ण पक्ष की यह द्वितीया तिथि है जो रात 10.48 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि की शुरुआत होगी।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये पूरब दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 11.59 बजे से 12.51 बजे तक का है। नई दिल्ली में सूर्योदय 5.55 बजे और सूर्यस्त शाम 06.55 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.35 बजे से 3.27 तक होगा। आईए, नजर डालते हैं कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर09.17 AM से 10.54 AM
पटना08. 40 AM से 10.17 AM
लखनऊ08.56 AM से 10.33 AM
नई दिल्ली09.10 AM से 10.47 AM
मुंबई09.33 AM से 11.08 AM
उज्जैन09.19 AM से 10.55 AM
कोलकाता08.29 AM से 10.05 AM

Web Title: aaj ka panchang in hindi 17th august 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे