Aaj Ka Panchang: आज राहु काल, अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त का क्या है समय, पढ़िए 15 सितंबर का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 15, 2019 07:26 AM2019-09-15T07:26:49+5:302019-09-15T07:26:49+5:30

Aaj Ka Panchang: नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 11.52 बजे से 12.41 तक का है। पढ़िए 15 सितंबर, 2019 का पंचांग

aaj ka panchang in hindi 15th september 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar | Aaj Ka Panchang: आज राहु काल, अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त का क्या है समय, पढ़िए 15 सितंबर का पंचांग

15 सितंबर, 2019 का पंचांग

Highlightsआज का पंचांग: नई दिल्ली क्षेत्र में दिन में 04.51 बजे से राहु कालसूर्य उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में हैं, दिन में 12.24 बजे के बाद अश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि

Aaj Ka Panchang: आज 15 सितंबर, 2019 (रविवा) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दिन में 04.51 बजे से शुरू होगा और यह 06.23 बजे तक जारी रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है। सूर्य उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में हैं। अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दिन में 12.24 बजे तक है। इसके बाद द्वितीय की शुरुआत होगी।

यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज दिल्ली में ये पश्चिम दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 11.52 बजे से 12.41 तक का है। नई दिल्ली में सूर्योदय 6.09 बजे और सूर्यस्त शाम 06.23 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.18 बजे से 3.07 तक होगा। वहीं, अमृत काल रात में 8.24 बजे से 10.11 बजे तक है। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

आज का राहु काल

शहरराहु काल
जयपुर04.57 PM से 06.28 PM
पटना04.19 PM से 05.51 PM
लखनऊ04.36 PM से 06.08 PM
नई दिल्ली04.51 PM से 06.23 PM
मुंबई05.07 PM से 06.38 PM
उज्जैन04.56 PM से 06.27 PM
कोलकाता04.06 PM से 05.37 PM

Web Title: aaj ka panchang in hindi 15th september 2019 rahu kaal time shubh muhurat and calendar

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे