पंचांग 17 जुलाई: आज सावन के पहले दिन कितने बजे से राहु काल, देखिए आज का कैलेंडर और पंचांग
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 17, 2019 09:15 AM2019-07-17T09:15:52+5:302019-07-17T09:15:52+5:30
दिशा शूल आज उत्तर का है इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) कोई नहीं है।
आज 17 जुलाई, 2019 (बुधवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज से सावन मास की भी शुरुआत हो रही है। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहु काल दोपहर बाद 12.27 बजे से शुरू हो जाएगा और 2.09 बजे तक रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है।
सूर्य आज पुनर्वसु नक्षत्र में हैं। सावन मास के कृष्ण पक्ष की यह प्रतिपदा तिथि है। यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल आज उत्तर का है इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) कोई नहीं है। नई दिल्ली में सूर्योदय सुबह 5.38 और सूर्यस्त शाम 7.16 बजे है। विजय मुहूर्त आज दोपहर बाद 2.43 बजे से 3.38 तक रहेगा।
आज का राहु काल
शहर | राहु काल |
जयपुर | 12.33 PM से 2.14 PM |
पटना | 11.56 AM से 1.36 PM |
नई दिल्ली | 12.27 PM से 2.09 PM |
लखनऊ | 12.12 PM से 1.53 PM |
मुंबई | 7.51 AM से 9.29 AM |
उज्जैन | 7.34 AM से 9.13 AM |
कोलकाता | 11.42 AM से 1.21 PM |
आज से सावन मास की शुरुआत
आज 17 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो गया है और यह 15 अगस्त तक जारी रहेगा। ऐसी मान्यता है कि सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस महीने में उनकी पूजा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। इस महीने में भगवान शिव को गंगा जल चढ़ाने की विशेष परंपरा है। साथ ही चंदन, धतूरा, बेल के पत्ते, गाय का शुद्ध दूध, फल, मिठाई आदि भी शिवजी को अर्पण किये जाते हैं। कांवड़ यात्रा का भी इस महीने में बहुत महत्व है। श्रद्धालु कांवड़ में गंगा जल भरते हैं और फिर पैदल ही लंबी दूरी तय करने के बाद भगवान शिव को ये जल अर्पण करते हैं।