पंचांग: आज कितने बजे से राहुकाल और क्या है शुभ मुहूर्त और दिशा शूल, पढ़िए 12 जुलाई का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 12, 2019 07:00 AM2019-07-12T07:00:51+5:302019-07-12T07:00:51+5:30

आज का पंचांग: दिशा शूल आज पश्चिम में है इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) 11.59 बजे से 12.54 के बीच है।

aaj ka panchang hindi 12th july 2019 rahu kaal time shubh muhurat and today festivals | पंचांग: आज कितने बजे से राहुकाल और क्या है शुभ मुहूर्त और दिशा शूल, पढ़िए 12 जुलाई का पंचांग

12 जुलाई, 2019 का पंचांग

आज 12 जुलाई, 2019 (शुक्रवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज नई दिल्ली क्षेत्र में राहुकाल सुबह 10.43 बजे से शुरू हो जाएगा और दोपहर बाद 12.26 बजे तक रहेगा। राहु काल में किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है।

सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में हैं। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की यह एकादशी तिथि है। यह शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल आज पश्चिम में है इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) 11.59 बजे से 12.54 के बीच है। नई दिल्ली में सूर्योदय सुबह 5.36 बजे और सूर्यस्त शाम 7.18 बजे है। विजय मुहूर्त आज दोपहर बाद 2.44 बजे से 3.38 तक रहेगा। वहीं, रवि योग सुबह 5.36 से दोपहर बाद 3.58 तक होगा।

आज का राहु काल 

शहरराहुकाल
जयपुर10.51 AM से 12.32 PM
पटना10.14 AM से 11.55 AM
नई दिल्ली10.43 AM से 12.26 PM
लखनऊ10.30 AM से 12.11 PM
मुंबई11.06 AM से 12.44 PM
उज्जैन10.52 AM से 12.32 PM
कोलकाता10.02 AM से 11.42 AM

आज का त्योहार

आज 12 जुलाई (शुक्रवार) को देवशयनी एकादशी व्रत है। ऐसी मान्यता है कि देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए निद्रा में चले जाते हैं। शास्त्रों में इस एकादशी को सौभाग्य प्रदान करने वाली एकादशी बताया गया है। देवशयनी एकादशी को हरिशयनी एकादशी भी कहा गया है। दरअसल, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी से कार्तिक के शुक्ल पक्ष की एकादशी तक चार मास को चतुर्मास कहे जाते हैं। इस दौरान कोई मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं। कार्तिक मास में पड़ने देवउठनी एकादशी के बाद एक बार फिर मंगल कार्य शुरू कर दिये जाते हैं।

Web Title: aaj ka panchang hindi 12th july 2019 rahu kaal time shubh muhurat and today festivals

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे