आज का पंचांग: बसंत पंचमी के मौके पर आज कब से है राहु काल और अभिजीत मुहूर्त, पढ़ें 29 जनवरी का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 29, 2020 07:02 AM2020-01-29T07:02:46+5:302020-01-29T07:02:46+5:30

आज का पंचांग: देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद 12.34 बजे से शुरू होगा और ये 01.55 बजे तक रहेगा।

aaj ka panchang 29 January 2020 in hindi calander rahu kaal time shubh muhurat choghadiya dishahool | आज का पंचांग: बसंत पंचमी के मौके पर आज कब से है राहु काल और अभिजीत मुहूर्त, पढ़ें 29 जनवरी का पंचांग

29 जनवरी, 2020 का पंचांग

Highlightsआज का पंचांग: आज 10.45 बजे से शुरू होगी माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथिदिल्ली में राहु काल दोपहर 12.34 बजे से, अभिजीत मुहूर्त आज कोई भी नहीं

Panchang 29th January 2020, Aaj Ka panchang: आज 29 जनवरी, 2020 (बुधवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 10.45 बजे तक है। इसके बाद पंचमी की शुरुआत होगी। आज बसंत पंचमी का त्योहार भी है। इस मौके पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है।

आज का पंचांग: कब से राहु काल

देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद 12.34 बजे से शुरू होगा और ये 01.55 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य श्रावण नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये उत्तर दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। 

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) कोई भी नहीं है। राजधानी में सूर्योदय 7.11 बजे और सूर्यास्त शाम 05.57 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.22 बजे से 3.05 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

      आज का राहु काल

शहर             राहु काल 

जयपुर           12:40 PM से 02:02 PM
पटना            12:03 PM से 01:25 PM
लखनऊ       12:19 PM से 01:41 PM
भोपाल          12:34 PM से 01:56 PM
मुंबई            12:52 AM से 02:16 PM

Web Title: aaj ka panchang 29 January 2020 in hindi calander rahu kaal time shubh muhurat choghadiya dishahool

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे