आज का पंचांग: राहु काल और अभिजीत मुहूर्त आज कितने बजे से है, पढ़ें 26 फरवरी का पंचांग
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 26, 2020 07:12 AM2020-02-26T07:12:18+5:302020-02-26T07:12:18+5:30
आज का पंचांग: नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में कोई भी नहीं है। राहु काल दोपहर 12.34 बजे से शुरू होगा।
Panchang 26 February 2020, Aaj Ka panchang: आज 26 फरवरी, 2020 (बुधवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है जो कल तड़के 04.11 बजे खत्म होगी। इसके बाद चतुर्थी की शुरुआत हो जाएगी।
आज का पंचांग: कब से राहु काल
देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर 12.34 बजे से शुरू होगा और ये 02.00 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य शताभिषा नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये उत्तर दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें।
नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में कोई भी नहीं है। राजधानी में सूर्योदय 06.50 बजे और सूर्यास्त शाम 06.18 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर 2.29 बजे से 3.15 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...
आज का राहु काल
शहर राहु काल
जयपुर 12:40 PM से 02:06 PM
पटना 12:03 PM से 01:29 PM
लखनऊ 12:19 PM से 01:46 PM
भोपाल 12:34 PM से 02:01 PM
मुंबई 12:52 PM से 02:19 PM