आज का पंचांग: माघ की चतुर्दशी तिथि आज, कब से है राहु काल और अभिजीत मुहूर्त, पढ़ें 23 जनवरी का पंचांग
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 23, 2020 07:25 AM2020-01-23T07:25:04+5:302020-01-23T07:25:04+5:30
आज का पंचांग: नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.12 बजे से 12.54 बजे तक का है।
Panchang 23rd January 2020, Aaj Ka panchang: आज 23 जनवरी, 2020 (गुरुवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है जो रात 2.17 तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि की शुरुआत होगी। आज चतुर्दशी तिथि होने के साथ-साथ मासिक शिवरात्रि भी है। अगले महीने फाल्गुन में आने वाले महाशिवरात्रि से पहले ये आखिरी मासिक शिवरात्रि है।
आज का पंचांग: राहु काल कब से है आज
देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद 01.53 बजे से शुरू होगा और ये 03.12 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये दक्षिण दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें।
नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.12 बजे से 12.54 बजे तक का है। राजधानी में सूर्योदय 7.13 बजे और सूर्यास्त शाम 05.52 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.19 बजे से 3.02 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...
आज का राहु काल
शहर राहु काल
जयपुर 01:59 PM से 03:20 PM
पटना 01:22 PM से 02:44 PM
लखनऊ 01:39 PM से 02:59 PM
भोपाल 01:54 PM से 03:17 PM
मुंबई 02:14 PM से 03:38 PM