आज का पंचांग: आज का राहु काल, अभिजीत मुहूर्त और दिशा शूल, पढ़ें 21 जनवरी का पंचांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 21, 2020 07:04 AM2020-01-21T07:04:56+5:302020-01-21T07:04:56+5:30

आज का पंचांग: दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद 03.12 बजे से शुरू होगा और ये 04.31 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।

aaj ka panchang 21 january 2020 in hindi calander rahu kaal time shubh muhurat choghadiya dishahool | आज का पंचांग: आज का राहु काल, अभिजीत मुहूर्त और दिशा शूल, पढ़ें 21 जनवरी का पंचांग

21 जनवरी, 2020 का पंचांग

Highlightsआज का पंचांग: आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादश तिथिदिल्ली में राहु काल दोपहर बाद 03.12 बजे से शुरू, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.11 बजे से

Panchang 21st January 2020, Aaj Ka panchang: आज 21 जनवरी, 2020 (मंगलवार) का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादश तिथि है जो रात 1.44 तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी की शुरुआत होगी। 

आज का पंचांग: कब से राहु काल

देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल दोपहर बाद 03.12 बजे से शुरू होगा और ये 04.31 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये उत्तर दिशा का है। इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचें। 

नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.11 बजे से 12.54 बजे तक का है। राजधानी में सूर्योदय 7.14 बजे और सूर्यास्त शाम 05.51 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.18 बजे से 3.01 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...

      आज का राहु काल

शहर             राहु काल 

जयपुर           03:19 PM से 04:39 PM
पटना            02:43 PM से 04:04 PM
लखनऊ       02:58 PM से 04:19 PM
भोपाल          03:16 PM से 04:38 PM
मुंबई            03:37 PM से 05:01 PM

Web Title: aaj ka panchang 21 january 2020 in hindi calander rahu kaal time shubh muhurat choghadiya dishahool

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे