Today's Panchang: आज कब से शुरू होगा राहु काल और अभिजीत मुहूर्त, पढ़ें 17 जनवरी का पंचांग
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 17, 2020 07:04 AM2020-01-17T07:04:29+5:302020-01-17T07:04:29+5:30
Today's Panchang: नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.10 बजे से 12.52 बजे तक है।
Panchang 17th January 2020, Aaj Ka panchang: आज 17 जनवरी, 2020 का दिन शुरू करने से पहले आप आज का पंचांग यहां देख सकते हैं। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 7.28 बजे तक है। इसके बाद अष्टमी की शुरुआत होगी जो 18 जनवरी को सुबह 5.33 बजे तक रहेगा।
देश की राजधानी नई दिल्ली में राहु काल सुबह 11.12 बजे से शुरू होगा और ये 12.31 बजे तक रहेगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार राहु काल में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। सूर्य उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र में हैं। ये शक संवत का 1941 और विक्रम संवत का साल 2076 है। दिशा शूल की बात करें तो आज ये पश्चिम दिशा का है।
नई दिल्ली क्षेत्र में आज अभिजीत मुहूर्त (शुभ काम करने का शुभ समय) दिन में 12.10 बजे से 12.52 बजे तक है। राजधानी में सूर्योदय 7.15 बजे और सूर्यास्त शाम 05.47 बजे है। विजय मुहूर्त आज दिल्ली में दोपहर बाद 2.17 बजे से 2.59 तक होगा। आईए, जानिए कुछ प्रमुख शहरों में लगने वाले राहु काल के समय पर...
आज का राहु काल
शहर राहु काल
जयपुर 11:17 AM से 12:37 PM
पटना 10:39 AM से 11:59 AM
लखनऊ 10:56 AM से 12:16 PM
भोपाल 11:09 AM से 12:30 PM
मुंबई 11:25 AM से 12:48 PM