9 अक्टूबर राशिफलः जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

By गुणातीत ओझा | Published: October 9, 2020 12:38 AM2020-10-09T00:38:06+5:302020-10-09T00:38:06+5:30

9 october 2020 rashifal aaj ka rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi | 9 अक्टूबर राशिफलः जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

जानें आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष- आज आपका दिन अच्छा बीतने वाला है। परिजनों का सानिध्य मिलेगा साथ ही उनसे जरूरी मसलों पर अच्छी सलाह भी मिलेगी। व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन रोज की तुलना में बहुत अच्छा रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

वृषभ- आज आपका दिन समान्य रहेगा। अगर आपके रिश्ते की बात चल रही है तो तनाव लेने से बचें। व्यापार में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जिम्मेदारियों के प्रति गम्भीरता का अभाव रहेगा। खानपान में को लेकर सजग रहें, इससे आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई काम न करें न ही कोई निर्णय लें।

मिथुन- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप कुछ अच्छे निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। घर में अनुशासन का माहौल रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।

कर्क- आज आपको संयम बरतना होगा। कार्यों में सफलता न मिलने से मन में चिड़चिड़ाहट रहेगी। घर में वाद विवाद से बचें। गलत कामों की तरफ आकर्षित होंगे, इससे बचने की जरूरत है। सन्तान की पढ़ाई की चिन्ता रहेगी। दूरदर्शिता की कमी के कारण अवसर चूक सकते हैं।

सिंह- आज आप खुश रहेंगे और घर का माहौल भी ठीक रहने वाला है। परिवार की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। करियर को लेकर बड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं। आय के नये स्तोत्र विकसित होंगे। कोई मंहगी वस्तु की खरीदी कर सकते हैं। नयी तकनीक के प्रति आकर्षित रहेंगे।

कन्या- जॉब में काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक उन्नति से मन प्रसन्न होगा। स्थान परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। आप अपने वर्चस्व को लेकर परेशान रहेंगे। बोलचाल का तरीका अच्छा रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा।

तुला- धन का व्यय हो सकता है। घर में मेहमान आ सकते हैं। व्यापार में धीमापन रहेगा। प्रियजन से नाराजगी दूर होगी। सोच-समझकर ही धन का निवेश करें। अनावश्यक यात्राओं से बचें। पुराने मित्रों से आज मिलना हो सकता है।

वृश्चिक- प्रेम सम्बन्धों में धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। सरकारी नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आकस्मिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। विवाह को लेकर निर्णय आज न लें। तनाव के कारण सिरदर्द हो सकता है।

धनु- परिस्थितियों को अपनी योग्यता से अनुकूल कर लेंगे। कारोबार में बड़ा जोखिम उठाने का विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को आज पूरा करने का प्रयास करेंगे।

मकर- ऑफिस के इंटीरियर में कुछ परिवर्तन करा सकते हैं। बच्चों की शैक्षिक सफलता से प्रसन्न रहेंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। लेकिन किसी निर्णय को लेकर कन्फ़्यूजन की स्थिति निर्मित होगी। मशीन और यान्त्रिकी संबंधी व्यवसाय में गति आयेगी।

कुम्भ- परिवार का सहयोग न मिलने से अकेलापन सा महसूस होगा। मन में काल्पनिक विचारों का द्वंद रहेगा। आपकी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। शुगर और रक्तचाप जैसे रोग घेर सकते हैं। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

मीन- अनुभवी व्यक्तियों के साथ विचार-विमर्श करने का लाभ मिलेगा। जॉब में आपके ऊपर अतिरिक्त दबाव आ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। गलत संगत से दूर रहें। अचानक से बड़ा निवेश करने की जल्दबाज़ी न करें।

Web Title: 9 october 2020 rashifal aaj ka rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे