6 October Rashifal: कुंभ राशि वाले आज करेंगे नए व्यापार की शुरुआत तो वहीं वृषभ राशि वालों को हो सकती है हताशा, जानें अपना आज का राशिफल

By मेघना वर्मा | Published: October 6, 2019 07:22 AM2019-10-06T07:22:47+5:302019-10-06T08:08:24+5:30

तुला राशि वालों को आज धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। भाई- बंधुओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में घरेलू प्रश्नों की चर्चा होगी।

6 October Rashifal: todays horoscope aaj ka rashifal 6 october 2019 rashifal today astrology in hindi zodiac sign | 6 October Rashifal: कुंभ राशि वाले आज करेंगे नए व्यापार की शुरुआत तो वहीं वृषभ राशि वालों को हो सकती है हताशा, जानें अपना आज का राशिफल

6 October Rashifal: कुंभ राशि वाले आज करेंगे नए व्यापार की शुरुआत तो वहीं वृषभ राशि वालों को हो सकती है हताशा, जानें अपना आज का राशिफल

Highlightsकुंभ राशि वालों को नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। मकर राशि वालों को आज के दिन सावधानी से चलने की सलाह हैं।

नवरात्रि का पावन चल रहा है और मां दुर्गा अपने भक्तों पर कृपा हमेशा ही बनाए रखती हैं। आप भी नीचे अपनी राशी के अनुसार पढ़िए कैसा होगा आज आपका दिन और क्या कुछ सावधानियां आपको बरतनी होगी।

मेष राशि

आपको आज अपने गुस्से काबू में रखना होगा। किसी भी काम या संबंध के बिगाड़ने के पीछे आपका गुस्सा ही सबसे बड़ा कारण बन सकता है। आज आपको अपनी शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक रूप से भी अस्वस्थता महसूस करेंगे। किसी धार्मिक कार्य में आपकी उपस्थिति हो सकती है। नौकरी व्यवसाय के स्थान पर तथा परिवार में मनमुटाव होगा।

वृषभ राशि

कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताशा की भावना का अनुभव करेंगे। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रवास में विघ्न आने की संभावना रहेगी। नए कार्य आरंभ न करने की सलाह देते हैं। खानपान में ध्यान रखें। योग्य ध्यान से आप मानसिक रुप से स्वस्थ्य रह सकते हैं।

मिथुन राशि

आज आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी का अनुभव होगा। घरवालों या दोस्तों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षण होगा।

कर्क राशि

आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख- शांति से दिन व्यतीत होगा। वहीं नौकरी करने वालों को आज लाभ होगा। आज आप अपने कॉम्पेटिटर्स को हरा सकते हैं। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। 

सिंह राशि

लेखन, साहित्य के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों से आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात आपका मन हर्षित करेगा। स्त्री मित्रों का सहयोग अधिक मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा।

कन्या राशि

आज के दिन आपके हर काम में प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से कुटुंब में अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना रहेगी। पानी से भय रहेगा। इसलिए जलाशय के पास दुःसाहस न करें। स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है।

तुला राशि

आज धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। भाई- बंधुओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में घरेलू प्रश्नों की चर्चा होगी। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। 

वृश्चिक राशि

आज ध्यान रखिएगा कि पारिवारिक कलह- द्वेष का अवसर न आए। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलत फहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर भगाने की सलाह है। विद्या प्राप्ति में विद्यार्थियों को अवरोध आएगा। अनावश्यक धन खर्च न हो, इसका ध्यान रखें। 

धनु राशि

आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखें। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने का आनंद प्राप्त होगा।

मकर राशि

आज के दिन सावधानी से चलने की सलाह हैं। अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा की भावना पैदा होगी। पारिवारिक वातावरण भी अशांत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। दुर्घटना से बचें। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। 

कुंभ राशि

आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेगें। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्र आपकी प्रगति में सहायक बनेगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रमणीय स्थलों पर पर्यटन का आयोजन करेंगे। समाज में ख्याति बढ़ेगी। 

मीन राशि

नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से तथा उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय की मात्रा बढ़ेगी। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा।

Web Title: 6 October Rashifal: todays horoscope aaj ka rashifal 6 october 2019 rashifal today astrology in hindi zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे