30 November Rashifal: कैसा बीतेगा नवंबर का आखिरी दिन, पढ़ें अपना आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 30, 2019 07:12 AM2019-11-30T07:12:09+5:302019-11-30T07:12:09+5:30

सिंह राशि वालों को प्रणय- प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है। फिर भी क्रोध पर संयम रखिएगा। पेट सम्बंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है।

30 November Rashifal: todays horoscope aaj ka rashifal 30 november 2019 rashifal today astrology in hindi zodiac sign | 30 November Rashifal: कैसा बीतेगा नवंबर का आखिरी दिन, पढ़ें अपना आज का राशिफल

30 November Rashifal: कैसा बीतेगा नवंबर का आखिरी दिन, पढ़ें अपना आज का राशिफल

Highlightsतुला राशि वालों को नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है।मिथुन राशि आज आनंद- प्रमोद में अपने आप को भुला देने का दिन है।

मेष राशि

व्यावसायिक स्थल पर आज ऊपरी अधिकारियों के साभ प्रेम से कार्य संपन्न कीजिएगा, उग्र चर्चा में न उतरें वही आप के लिए हितकारी रहेगा। आज भाग्य साथ नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव हो सकता है। कार्य में सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा।

वृषभ राशि

आप की अधिक भावुकता आप को अस्वस्थ बना सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करिएगा। साथ में वाणी और वर्तन पर संयम बरतिएगा। खान-पान में ध्यान रखिएगा। व्यवसायिक क्षेत्र में विध्न उपस्थित हो सकता हैं। उच्च अधिकारियों के साथ घर्षण के प्रसंगो को टाल दीजिएगा। 

मिथुन राशि

आज आनंद- प्रमोद में अपने आप को भुला देने का दिन है। मनोरंजन प्रवृत्ति में आप खोए से रहेंगे। मित्रों के साथ प्रवास- पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्रालंकार उपलब्ध होंगे। मध्याहन के बाद आप कुछ अधिक ही भावुक बनेंगे।

कर्क राशि

व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों को भी अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को प्रदान करने के लिए समय अनुकूल है।

सिंह राशि

प्रणय- प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है। फिर भी क्रोध पर संयम रखिएगा। पेट सम्बंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। लेकिन मध्याहन के बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा।

कन्या राशि

सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। धनहानि होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखिएगा। कार्य सफलता न मिलने के कारण निराशा होगी। संतानों के विषय में चिंता सताएगी। प्रवास को संभवतः टाल दीजिएगा।

तुला राशि

नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रिय व्यक्ति के साथ हुई भेंट आनंददायी रहेगी। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के मन पर उदासी छाई रहेगी। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता का अनुभव होगा। 

वृश्चिक राशि

निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। परंतु मध्याहन के बाद परिवारजनों तथा भाई- बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएँगे। प्रतिस्पर्धीयों को पराजित कर पाएँगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएँगे। प्रवास होगा। जीवन में आध्यात्मिकता छूती हुई अनुभूत होगी।

धनु राशि

आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी है। कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आप को उत्साह रहेगा। कहीं यात्रा होने की संभावना है। 

मकर राशि

वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो जाय। मन में व्यग्रता रहेगी। इसलिए आध्यात्मिकता का आश्रय लेने से मन शांत होगा। मध्याहन के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। 

कुंभ राशि

सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और उस के फलस्वरुप मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विवाहोत्सुकों को अनुकूल जीवनसाथी मिलने से दिन के आनंद में भी अभिवृद्धि होगी। परंतु मध्याहन के बाद घर का वातावरण कलुषित होगा। 

मीन राशि

आज का दिन सब प्रकार से आप के लिए लाभदायी है। किसी परोपकार का कार्य आप के द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार- वृद्धि कर सकेंगे। उच्च अधिकारीगण आप के कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे। व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग है। 

Web Title: 30 November Rashifal: todays horoscope aaj ka rashifal 30 november 2019 rashifal today astrology in hindi zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे