28 जून राशिफल: आज रविवार को बनेगी सूर्य देव की कृपा, किस्मत देगी पूरा साथ, जानें कैसा बीतेगा दिन
By गुणातीत ओझा | Published: June 28, 2020 08:07 AM2020-06-28T08:07:53+5:302020-06-28T08:07:53+5:30
28 June 2020 Horoscope Today Saturday: हम आपको बता रहे हैं आज 28 जून का मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन समेत सभी राशियों का राशिफल (28 June 2020 Ka Rashifal) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल...
मेष राशि (Aries Daily Horoscope): आप किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें, सब ठीक हो जाएगा। अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे। मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं. कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। मनचाहे कामों को पूरे करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): अपनी राय और बातों से आप ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते हैं। अपने से छोटे लोगों की टेंशन हो सकती है। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती हैं। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। दोस्तों से समय पर मदद मिल सकती है। घर परिवार के काम निपटाने में भी मन लगेगा।
मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): रोजमर्रा का कामकाज निपटाने के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करें। अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें। अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें। आज इसकी जरूरत होगी। अपने ही दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। सकारात्मकता से सफलता के आसार हैं।
कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं। किसी मामले में लापरवाही न करें। जॉब और बिजनेस में लापरवाही या जल्दबाजी न करें। सोचे हुए काम पूरे होने में थोड़ा समय लग सकता है। आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। कर्क राशि वाले लोग आज सेहत के मामले में लापरवाह न रहें।
सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): पैसा कमाने की कोशिश में सफलता मिल सकती है। एक्स्ट्रा काम में किसी की मदद मिल सकती है। पुराने कुछ मामलों में अनबन खत्म हो सकती है। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा।
कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): आज का दिन अच्छा रहेगा। अपनी भावनाओं पर संयम रखेंगे तो फायदा मिलेगा। किसी नई महिला मित्र के साथ कुछ ज्यादा बातचीत हो सकती है। महिला मित्र से मदद मिलने के भी योग हैं। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है। समय पर काम पूरे हो सकते हैं। किसी के मेंटल सपोर्ट से आपकी मानसिक स्थिति में संतुलन रहेगा।
तुला राशि (Libra Daily Horoscope): अपने हालातों को बदलने की कोशिश कर सकते हैं। हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक सफल भी हो सकते हैं। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। कुछ खास काम निपटाने में आप सफल हो सकते हैं। काम में भी मन लगेगा। आपको संयम बरतना होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): बहुत से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं और आपका अच्छा असर लोगों पर होगा। जो काम और बातें अटक रही हैं उनके लिए कोई बीच का रास्ता भी निकल सकता है। कामकाज में सफलता के योग बन रहे हैं। आप बहुत सारा काम निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। आप घर के मामले सुलझा लेंगे। सबसे विनम्र होकर बात करें। आज आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिल सकता है।
धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): आज ऐसे काम पूरे हो सकते हैं जिनके बारे में आप पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग कर रहे हैं। लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। अपनी कोशिशों में आप सफल रहेंगे। कुछ नया सीखने को मिलेगा। नए स्थान पर भी जा सकते हैं। आप मीठा बोलकर सारे काम पूरे करवा सकते हैं। आज आपको किस्मत का साथ भी मिल सकता है। दूसरों की जरूरतों और मूड का अंदाज आप आसानी से लगा सकेंगे। अपने आप पर भरोसा रखें।
मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। उन मामलों को टाल दें जिनको निपटाने में आप परेशान हो रहे हैं। जरूरी काम निपटाने में कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। बड़ा कदम उठाने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। किसी अनुभवी से भी सलाह लें। शारीरिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। बिजनेस में अच्छी स्थिति बन सकती है। कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। परेशानी में खुद को संभाल लें। विवाद के मामलों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। कुछ विवादों में समझौते हो सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में प्रगति होगी। पुराने अटके कामों में भी गति आ सकती है। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): रोजमर्रा और पार्टनरशिप के काम समय से पूरे हो सकते हैं। दोस्तों और भाइयों की मदद मिलने के योग बन रहे हैं। किसी तरह का कन्फ्यूजन खत्म हो सकता है। आज पैसों और अन्य मामलों में फायदे वाला दिन है। आज आप कामकाज में व्यस्त रहेंगे। आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं। मानसिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। रोजमर्रा के कामकाज में बदलाव की कोशिश हो सकती है। अपने कामकाज में सुधार करने का दिन है।