19 मई राशिफल: मंगलवार का दिन किस के लिए होगा शुभ किसके लिए अशुभ, कैसा बीतेगा आज आपका दिन-पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 19, 2020 06:17 AM2020-05-19T06:17:39+5:302020-05-19T06:17:39+5:30

वृश्चिक राशि वाले आज स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित रहेंगे। संतानों के सम्बंध में समस्याएँ खड़ी होंगी।

19 may rashifal aaj ka rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi | 19 मई राशिफल: मंगलवार का दिन किस के लिए होगा शुभ किसके लिए अशुभ, कैसा बीतेगा आज आपका दिन-पढ़ें अपना राशिफल

19 मई राशिफल: मंगलवार का दिन किस के लिए होगा शुभ किसके लिए अशुभ, कैसा बीतेगा आज आपका दिन-पढ़ें अपना राशिफल

Highlightsकुंभ राशि वाले आज महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें।मकर राशि वाले आज रणनीति में शत्रुओं को परास्त करेंगे।

मेष राशि

आज के दिन धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ विशेष रहेंगी। मन में द्विधा रहने से ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार न करने की सलाह है। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। 

वृषभ राशि

व्यापार में वृद्धि होने के साथ व्यापार के सम्बंध में सौदे लाभदायक साबित होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। बुजुर्गों तथा मित्र मंडल से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव मिलेगा। दांपत्यजीवन में संतोष और आनंद रहेगा। 

मिथुन राशि

शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी – व्यवसाय में आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा। 

कर्क राशि

आज आपकी भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। तथा विदेश से अच्छे समाचार आएँगे। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। 

सिंह राशि

आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना रहेगा। तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है। 

कन्या राशि

सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे। वस्त्राभूषण और वाहन की खरीदी होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ का परिचय प्रणय में परिवर्तित होगा। 

तुला राशि

सामान्ज रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति के भी तबीयत में सुधार होगा। घर में सुख- शांति के वातावरण में आप समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित रहेंगे। संतानों के सम्बंध में समस्याएँ खड़ी होंगी। स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। हालाकि वित्तीय आयोजन के लिए समय अच्छा है। 

धनु राशि

आज आपको अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव खड़े होने की संभावना है। मन में उठनेवाली द्विधाओं से आप मानसिक उचाट अनुभव करेंगे। 

मकर राशि

आज आप रणनीति में शत्रुओं को परास्त करेंगे। नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। आप हरेक कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। शेयर- सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएँगे।

कुंभ राशि

महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। वाणी पर संयम नहीं रहनेसे पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है। 

मीन राशि

आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएँगे। प्रवास होगा। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा।

Web Title: 19 may rashifal aaj ka rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे