13 April Rashifal: मेष संक्रांति पर सूर्य बदल रहा है आज अपनी चाल, जानिए किस राशि को कैसा होगा लाभ-पढ़िए आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 13, 2020 06:26 AM2020-04-13T06:26:52+5:302020-04-13T06:26:52+5:30

धनु राशि वालों के लिए संतान का सुख और स्वास्थ्य में सुधार एवं पढ़ाई में सफलता के लिए उत्तम समय है।

13 april rashifal aaj ka rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi | 13 April Rashifal: मेष संक्रांति पर सूर्य बदल रहा है आज अपनी चाल, जानिए किस राशि को कैसा होगा लाभ-पढ़िए आज का राशिफल

13 April Rashifal: मेष संक्रांति पर सूर्य बदल रहा है आज अपनी चाल, जानिए किस राशि को कैसा होगा लाभ-पढ़िए आज का राशिफल

Highlightsमीन राशि वालों को नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी।मकर राशि वालों को स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी।

मेष राशि

आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे, परंतु आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में होती हों, ऐसा हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। 

वृषभ राशि

हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव करेंगे। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा। खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। 

मिथुन राशि

आरामदायक और प्रसन्नतापूर्वक दिन की शुरुआत स्फूर्ति के साथ करेंगे। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूहभोजन का आयोजन करेंगे। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। 

कर्क राशि

आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। 

सिंह राशि

आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। साहित्य लेखन में नए प्रदान कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। 

कन्या राशि

आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन भी चिंताओं से घिरा रहेगा। माता के साथ सम्बंधों में तनाव खड़ा होगा। अथवा उनकी तबीयत खराब होगी। स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव रहेगा। 

तुला राशि

भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएँ हैं। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। 

वृश्चिक राशि

परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे- सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी। 

धनु राशि

लघ्न और संतानों का सुख और स्वास्थ्य में सुधार एवं पढ़ाई में सफलता के लिए उत्तम समय है। विदेश व्यापार से लाभ होगा। अपने हाथ से धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन आनंदित करेगा। 

मकर राशि

स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। मन में उचाट अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धनखर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। 

कुंभ राशि

मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। अविवाहितों का विवाह आयोजित होगा। पत्नी और संतानों का शुभ समाचार मिलेगा। गृहस्थजीवन और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष की भावना का अनुभव होगा। 

मीन राशि

नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाएगा। सरकार की तरफ से लाभ। 

Web Title: 13 april rashifal aaj ka rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे