04 April Rashifal: भगवान विष्णु को समर्पित कामदा एकादशी आज, जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 4, 2020 06:04 AM2020-04-04T06:04:37+5:302020-04-04T06:04:37+5:30

सिंह राशि के लोग आज किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न लेने की सलाह है।

04 April Rashifal aaj ka rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi | 04 April Rashifal: भगवान विष्णु को समर्पित कामदा एकादशी आज, जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना राशिफल

04 April Rashifal: भगवान विष्णु को समर्पित कामदा एकादशी आज, जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन, पढ़ें अपना राशिफल

Highlightsमकर राशि वालों का दिन परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक में बीतेगा।धनु राशि का आज का दिन स्वास्थ्य में नरम-गरम रह सकता है।

मेष राशि

आप के आसपास के स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप व्यग्रता का अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। 

वृषभ राशि

आपके कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। 

मिथुन राशि

असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ नहीं रह पाएँगे। पढने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। 

कर्क राशि

छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आज के दिन आपका आरोग्य भी अच्छा रहेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में हताशा की भावना आ जाने से मन अस्वस्थ रहेगा। 

सिंह राशि

आज किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न लेने सलाहहैं। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखिएगा। गलतफहमियों को दूर कर दीजिएगा। 

कन्या राशि

आज का आप का दिन मध्यम फलदायी है। आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के मन की स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी। 

तुला राशि

परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण वर्तन रहेगा। घर की साज-सजावट में भी परिवर्तन करेंगे, इससे मानसिक स्वस्थता में भी वृद्धि होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा। 

वृश्चिक राशि

विदेश स्थित स्नेहीजन से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। 

धनु राशि

आज प्रातःकाल के समय आप का शारीरिक स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। निषेधात्मक विचार आप के मन की स्वस्थता पर नकारात्मक असर करेंगे, इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखना आवश्यक है। 

मकर राशि

आज के दिन परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद मनाएंगे, परंतु मध्याहन के बाद आप का मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी। 

कुंभ राशि

पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जाएगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के साथ वाहनसुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को कीर्ति प्राप्त होगी।

मीन राशि

किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न किजीएगा। नए कार्य का प्रारंभ न करिएगा। परंतु मध्याहन के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा। 

Web Title: 04 April Rashifal aaj ka rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे