हमेशा 'सिंगल' रहना पसंद करते हैं इन 5 राशियों के लोग, प्यार में कमिटमेंट के नाम से भी भागते हैं
By गुलनीत कौर | Published: July 8, 2019 12:20 PM2019-07-08T12:20:29+5:302019-07-08T12:20:29+5:30
मिथुन राशि के व्यक्ति को अगर कोई पसंद करे और आगे से आकर प्रपोज करे, इन्हें भी उसमें इंटरेस्ट हो तो ये लोग रिश्ता शुरू कर देते हैं, मगर बिना कमिटमेंट वाला।
नए लोगों से मिलना, डेटिंग करना, किसी खास के साथ घूमना-फिरना, रोमांटिक बातें करना, यह किसे नहीं पसंद होता? अगर आप ऐसा सोचते हैं तो बता दें कि हमारे आसपास ऐसे कई लोग हैं जो रिलेशनशिप में नहीं जाना चाहते। और अगर ये लोग प्यार के रिश्ते में पड़ भी जाएं तो उससे बाहर आने का तरीका खोजते रहते हैं। अब ऐसा करने के पीछे क्या कारण है और कौन हैं ये लोग, आइए जानते हैं राशि अनुसार:
1) धनु राशि (Sagittarius)
लिस्ट में पहले नंबर पर है धनु राशि के लोग। ऐसा नहीं है कि इन्हें रिश्ते या प्यार से कोई दिक्कत है, लेकिन इनके अपनी फ्रीडम से बहुत प्यार है। एक कमिटेड रिश्ते में अजाने के बाद इनकी स्वतंत्रता छिन जाती है जिसके बाद इन्हें रिलेशनशिप में आने का अफसोस होने लगता है। इसलिए ये कोशिश करते हैं कि किसी के साथ प्यार का रिश्ता ना बनाएं।
2) कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लोगों को जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना पसंद होता है। कोई इन्हें कंट्रोल करे, इनपर हुक्म चलाए, इनकी रूटीन को बदलने की कोशिश करे, ये इन्हें कतई नहीं पसंद। अगर इन्हें किसी से सच्ची मोहब्बत हो जाए तो रिश्ता शुरू करने के बाद कभी ख़त्म नहीं करते। लेकिन जब तक कोई ऐसा ना मिले इन्हें सिंगल रहना ही पसंद है।
यह भी पढ़ें: कैसे प्रेमी हैं आप बताता है आपका राशि चिह्न, जानिए
3) सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोग मौज-मस्ती करने वाले, जिंदादिल और दूसरों की केयर करने वाले होते हैं। माना इनमें गुस्सा और अहंकार बहुत होता है लेकिन जिनसे इन्हें प्यार हो जाए उनके लिए गुस्सा भी कम कर लेते हैं। रिलेशनशिप में प्यार के लिए चले तो जाते हैं लेकिन आखिर में ये सिर्फ खुद की कंपनी पसंद करते हैं। दूसरो का दखल इन्हें पसंद।
4) मिथुन राशि (Gemini)
अगर इन्हें कोई पसंद करे और आगे से आकर प्रपोज करे, इन्हें भी उसमें इंटरेस्ट हो तो ये लोग रिश्ता शुरू कर देते हैं, मगर बिना कमिटमेंट वाला। क्योंकि रिलेशनशिप में बंधना और पार्टनर की शर्तों पर नाचना, इन्हें कतई गवारा नहीं होता। इन्हें सब कुछ अपने हिसाब से चाहिए। कोई इन्हें अपनी उलझनों में उलझाने की कोशिश नहीं कर सकता है।
5) मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लोगों में एक बात का बहुत अहंकार होता है कि ये लोग कभी किसी के पीछी नहीं जाते, सामने वाला इनके पास आता है। इसके अलावा इन्हें अपनी चीजों, अपने प्लान, अपनी लाइफ, हर चीज से प्यार है और किसी और की वजह से इसमें बदलाव आए तो इसे बर्दाश्त नहीं करते हैं। इसलिए कोशिश करते हैं कि अकेले ही रहें।