शादी के लिए अगर मिल जाएं इन 6 गुणों वाली लड़की तो खुशहाल रहेगी आपकी शादीशुदा जिंदगी

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: October 18, 2019 11:01 AM2019-10-18T11:01:19+5:302019-10-18T11:04:53+5:30

शादीशुदा जिंदगी में प्यार, सम्मान और भरोसा बने रहने के लिए ये सफर आसान बन जाता है। पुराणों में कहा गया है कि जीवनसंगिनी अच्छे गुण वाली मिल जाए तो उस इंसान को बहुत भाग्यशादी माना जाता है।

Women who have these 6 qualities for Marriage they shine their Husband luck | शादी के लिए अगर मिल जाएं इन 6 गुणों वाली लड़की तो खुशहाल रहेगी आपकी शादीशुदा जिंदगी

Women who have these 6 qualities for Marriage

Highlightsशादीशुदा जिंदगी में प्यार, सम्मान और भरोसा बने रहने के लिए ये सफर आसान बन जाता हैपुराणों में कहा गया है कि जीवनसंगिनी अच्छे गुण वाली मिल जाए तो उस इंसान को बहुत भाग्यशादी माना जाता है

भारतीय समाज में पति-पत्नी का रिश्ता ना सिर्फ एक जन्म के लिए बल्कि सात जन्मों के लिए माना जाता है। इससे इस रिश्ते की पवित्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों ही अपने जीवन की नई पारी की शुरूआत करते हैं।

शादीशुदा जिंदगी में प्यार, सम्मान और भरोसा बने रहने के लिए ये सफर आसान बन जाता है। पुराणों में कहा गया है कि जीवनसंगिनी अच्छे गुण वाली मिल जाए तो उस इंसान को बहुत भाग्यशादी माना जाता है। इस खबर में हम आपको बताने वाले है पत्नी के कुछ गुणों के बारे में जिससे पतिक का भाग्य पक्ष मजबूत हो जाता है।

जो करें छोटे और बड़ों का सम्मान

अगर पत्नी घर के छोटों और बड़ों दोनों का ख्याल रखती हैं और उनके साथ विनम्रता से बात करती हैं वो पूरे परिवार को साथ लेकर चलती है। ऐसी महिलाएं घर में कभी भी लड़ाई झगड़ें का माहौल पैदा होने नहीं देती।

इच्छाएं हो सीमित

वो महिलाएं जो अपनी इच्छाओं को नियत्रित करना जानताी हैं और जिनकी इच्छाएं कम हैं वो अपने पति को भाग्यशाली बनाती हैं। ऐसी औरतों के डिमांड कम होते हैं और ये अपने पति को परेशान नहीं करती हैं। इनके घर में किसी भी चीज की कम नहीं रहती हैं क्योंकि ये सब आसानी से मैनेज कर लेती हैं।

धैर्यशील हो

जिन महिला के अंदर सब्र करने की क्षमता हो वो अपने पति के लिए भाग्यशाली होती हैं। जिस घर की औरतों में धैर्य का गुण नहीं होता है वहां अशांति रहती है। जो हर स्थिति में खुद को धैर्यशील बनाएं रखें।

धर्म के प्रति आस्था रखने वाली

जो औरतें सच्चे मन और आस्था के साथ अपने धर्म का पालन करती हैं उनके पति खुशकिस्मत माने जाते हैं। ऐसी महिलाएं बहुत ही सहजता से अपने ससुराल वालों को खुश रख लेती हैं।

पति की स्थिति का ख्याल रखने वाली

एक अच्छी जीवनसाथी वही है जो हर हाल में अपने पति का साथ दे। पति की हैसियत का ध्यान रखने वाली महिलाएं गुण मानी जाती हैं। ऐसी औरतें पति के लिए किसी भी तरह की दुविधा पैदा करने के बजाय उन्हें ऐसी स्थिति से उबारने की कोशिश करती हैं।

मीठी आवाज वाली

अगर मीठी आवाज वाली महिला आपको पत्नी के रूप में मिलती है तो ये पति ही नहीं पूरे घर के लिए खुशी की बात है। पत्नी के कठोर और कर्कश बोल ही विवाद की वजह बन सकते हैं।

जो नहीं करती हो गुस्सा

किसी भी पुरुष के लिए ये बहुत खुशकिस्मती की बात होती है यदि उसकी पत्नी गुस्सा नहीं करती है। ऐसी महिलाएं सामने वाले के पक्ष को सुनने और समझने का समय लेती हैं।

Web Title: Women who have these 6 qualities for Marriage they shine their Husband luck

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे