महिलाएं पाना चाहती हैं दुनिया भर की खुशियां तो इन 2 से बना लें दूरी, शोध ने किया दावा

By गुलनीत कौर | Published: May 29, 2019 05:35 PM2019-05-29T17:35:21+5:302019-05-29T17:35:21+5:30

अमेरिकन टाइम यूज़ सर्वे (ATUS) द्वारा एक शोध किया गया। शोध में सिंगल और विवाहित दोनों तरह की महिलाओं को शामिल किया गया। उनसे उनके जीवन में खुशियों के होने का कारण पूछा और किन चीजों से उन्हें खुशी मिलती है इसपर अलग अलग सवाल रखे गए।

Women if unmarried and more happier than those who are married and have kids says new study | महिलाएं पाना चाहती हैं दुनिया भर की खुशियां तो इन 2 से बना लें दूरी, शोध ने किया दावा

महिलाएं पाना चाहती हैं दुनिया भर की खुशियां तो इन 2 से बना लें दूरी, शोध ने किया दावा

शादी के बाद एक अच्छा परिवार, समझदार पति और कुछ सालों में बच्चे, हर लड़की इस तरह के छोटे छोटे सपने बुनती है। इसी में अपनी खुशियां ढूंढती है। लेकिन एक शोध के अनुसार लड़की का शादी और बच्चे करने का फैसला ही उसकी खुशियों को ख़त्म कर देता है। 

अमेरिकन टाइम यूज़ सर्वे (ATUS) द्वारा एक शोध किया गया। शोध में सिंगल और विवाहित दोनों तरह की महिलाओं को शामिल किया गया। उनसे उनके जीवन में खुशियों के होने का कारण पूछा और किन चीजों से उन्हें खुशी मिलती है इसपर अलग अलग सवाल रखे गए। अंत में यह निष्कर्ष निकला कि सिंगल महिलाएं, विवाहित महिलाओं से अधिक खुश हैं।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुए शोध में विवाहित, अविवाहित, तलाकशुदा, विधवा, पति से अलग हो चुकी सभी महिलाओं को हिस्सा बनाया गया। इन सभी की खुशियों और दुःख को नोट करते हुए उनका आंकलन किया गया। शोध के पहले चरण में जब विवाहित महिलाओं से उनके पति के सामने यह पूछा गया कि वे खुश हैं तो जवाब हां में आया। 

जबकि अकेले में सवाल करने पर उन्होंने कई तरह की शिकायतें दर्ज कराई। विवाहित महिलाओं की तुलना में अविवाहित महिलाओं की जिन्दगी में दुःख, दर्द और तनाव बहुत कम देखने को मिला। 

एक अन्य अंतर्राष्ट्रीय शोधकर्ता पॉल डोलान द्वारा किए गए एक शोध में उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि पुरुष शादी के बाद ज्यादा फायदे में रहते हैं, जबकि महिलाएं शादी से पहले अधिक खुश रह पाती हैं। शादी के बाद उनकी परेशानियां बढ़ जाती हैं। 

पुरुषों को शादी से मिलते हैं ये फायदे

शादी के बाद पुरुषों की लाइफ पहले से आसन हो जाती है। पत्नियां सपोर्ट सिस्टम बनकर घर और बाहर के काफी काम संभाल लेती हैं। इसके अलावा जिम्मेदारियों की एहसास हो जाने से पुरुष कम में जोखिम भी कम लेते हैं। ऐसे में अच्छा कमाते हैं उर करियर में सफलता को भी पाते हैं।

महिलाओं के लिए शादी के नुकसान

इन कारणों से वे खुश रहते हैं, उनका स्वास्थ्य बेहतर रहता है और वे लंबी आयु को जीते हैं। दूसरी ओर महिलाओं को फायदे कम और नुकसान ज्यादा होते हैं। घर और बाहर के काम का भार बढ़ जाने से वे तनाव में रहती हैं जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर होता है। 

बच्चे प्लान करने के बाद शरीर में भी कई तरह के बदलाव आते हैं। कई दफा वे खुद भी अपने स्वास्थ्य के साथ समझौता करती हैं। कुल मिलाकर शादी के बाद मानसिक और शारीरिक रूप से महिलाओं को कई तरह के नुकसान झेलने पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें: शादी के 10 साल बाद ये 4 मुद्दे बनते हैं पति-पत्नी के झगड़े की वजह, करा सकते हैं 'तलाक'

61 फीसदी महिलाएं शादी ना करके खुश

एक और अंतर्राष्ट्रीय कंपनी द्वारा किए गए एक सर्वे में यह सामने आया कि 61 फीसदी महिलाएं सिंगल रहकर बेहद खुश हैं। वे खुद को स्वतन्त्र पाती हैं। अपनी जिन्दगी पाने हिसाब से जीती हैं। सर्वे के दौरान यह भी सामने आया कि 75 फीसदी महिलाएं शादी करना ही नहीं चाहती हैं।

तो फिर क्या करें महिलाऐं?
इन सभी शोध की मानें तो महिलाएं अगर सिंगल हैं, सिर पर पार्टनर नहीं है, बच्चों की जिम्मेदारी नहीं है तो वे जिन्दगी में अधिक खुश रह पाती हैं। ये शोध साफ दर्शाते हैं कि आजकल महिलाएं अपनी खुशी पति और बच्चों के अलावा अन्य चीजों में भी खोजने लगी हैं। खुद की खुशी के लिए वे किसी और पर निर्भर होना पसंद नहीं करती हैं।

Web Title: Women if unmarried and more happier than those who are married and have kids says new study

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे