गर्लफ्रेंड की सहेली से दोस्ती करने के हैं 5 फायदे, फायदा नंबर 3 देगा दिल से खुशी
By गुलनीत कौर | Published: January 10, 2019 10:42 AM2019-01-10T10:42:13+5:302019-01-10T10:42:13+5:30
गर्लफ्रेंड की दोस्त झगड़ा करवाने में नहीं, सुलझाने में काम आएगी। जब कभी आप दोनों के बीच झगड़ा हो तो आपके मैसेज को उन तक पहुंचाएगी। आपको गर्लफ्रेंड को मनाने की टिप्स देगी।
अक्सर लड़कों को अपनी गर्लफ्रेंड की सहेली उनके रिलेशनशिप की दुश्मन लगती है। उन्हें लगता है कि गर्लफ्रेंड की सहेली ही उन दोनों के बीच में आने वाली हर मुसीबत का कारण है। वाही अपने सहेली को उल्टी बातें सिखाती है और फिर वह उनसे आकर झगड़ती है। इसलिए लड़के हमेशा ही अपनी गर्लफ्रेंड की सहेली से दूरी बनाकर रखना चाहते हैं। लेकिन अगर लड़के गर्लफ्रेंड की दोस्त से अच्छा रिश्ता बनाने के फायदे जान लें, तो उनकी लव लाइफ और भी अच्छी हो जाएगी।
1) उसे आपकी गर्लफ्रेंड के सभी सीक्रेट्स पता हैं
ऐसा नहीं है कि आप इस बात का फायदा उठाएं, लेकिन जब कभी आपको किसी मुडी पर कंफ्यूजन हो और आप समझ ना पाएं कि आपकी गर्लफ्रेंड को क्या सही लगेगा, तो उसकी बेस्ट फ्रेंड आपकी मदद कर सकती है। आपका काम आसान हो जाएगा।
2) वो आपको गाइड करेगी
गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर क्या सरप्राइज दें, उसे क्या पसंद आयेगा, इस बात का प्लानिंग आप उसकी बेस्ट फ्रेंड की मदद से कर सकते हैं। आपकी गर्लफ्रेंड को लगेगा कि आपने उसके मन की बात पड़ ली। इससे वो और भी खुश हो जाएगी।
3) झगड़ा सुलझाने में मदद करेगी
गर्लफ्रेंड की दोस्त झगड़ा करवाने में नहीं, सुलझाने में काम आएगी। जब कभी आप दोनों के बीच झगड़ा हो तो आपके मैसेज को उन तक पहुंचाएगी। आपको गर्लफ्रेंड को मनाने की टिप्स देगी। क्योंकि एक लड़के और लड़की की दोस्ती दो लड़कियों की फ्रेंडशिप से भी अच्छी होती है। हो सकता है कि इस तरह वो आपकी भी बेस्ट फ्रेंड बन जाए !
4) उसे ख़तरा ना समझें
लड़कों को लगता है कि गर्लफ्रेंड की सहेली उनके रिलेशनशिप के लिए ख़तरा है। इसलिए वे कुछ भी करके उससे दूर रहना चाहते हैं और उसे रिश्ते के बीच नहीं आने देना चाहते। लेकिन उससे डरे नहीं। क्योंकि अगर आप दोनों का प्यार सच्चा होगा तो वो आपकी गर्लफ्रेंड को छीन नहीं सकती। ना ही आपकी जगह ले सकती है। वह केवल अपना रोल अदा करेगी।
5) उन दोनों की दोस्ती ना तोड़ें
अगर आपको कभी भी यह एहसास हो कि आपकी गर्लफ्रेंड की सहेली ही आप दोनों के बीच के बढ़ते झगड़ों का कारण है, तो कोई भी एक्शन लेने से पहले सही और गलत की परख कर लें। फायदे और नुकसान एक जगह लिख लें और इसके बाद ही कोई फैसला लें।