...तो इसलिए 30 की उम्र में प्यार करना होता है बेहतर
By मेघना वर्मा | Published: June 23, 2020 09:02 AM2020-06-23T09:02:27+5:302020-06-23T09:02:27+5:30
30 की उम्र के बाद अगर आप प्यार करते हैं तो बहुत सारी चीजों से उबर कर आप कई जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार होते हैं।
वैसे तो प्यार की कोई उम्र नहीं होती। ये कभी भी और किसी से भी हो सकता है। प्यार के एहसास को किसी स्पेशल पर्सन की जरूरत होती है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें टीनएज में ही प्यार हो जाता है और बहुत से ऐसे भी होते हैं जो 30 की उम्र के बाद ही अपने प्यार की तलाश करते हैं। वैसे 30 की उम्र के बाद का प्यार भी अच्छा होता है।
30 की उम्र के बाद अगर आप प्यार करते हैं तो बहुत सारी चीजों से उबर कर आप कई जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार होते हैं। इस उम्र में आकर बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिनके लिए आप टेंशन नहीं लेते और बहुत आराम से चीजों को मैनेज कर ले जाते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह 30 की उम्र तक या उसके बाद प्यार करना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है-
1. प्यार को बेहतर से समझ पाएंगे
एक उम्र के बाद इंसान के अंदर की सोच और समझने की क्षमता भी बदलती है। 30 के बाद आप प्यार को अच्छी तरह समझ पाएंगें। क्या सही है क्या गलत इस बात का फैसला भी आप 30 के बाद ही अच्छी तरह कर पाएंगें। प्यार क्या है सामने वाले को कैसे इसका एहसास कराना है ये सभी चीजें 30 की उम्र के बाद आपको आ जाएंगी।
2. बचकाना नहीं होगा आपका प्यार
अक्सर टीन ऐज में किया गया प्यार बचकाना सा होता है। इसमें आप सामने वाले को बच्चे की तरह ट्रीट करते हो। आपके इमोशन आपकी एक्टिविटी सभी बच्चों जैसी होती है। मगर एक मच्योर उम्र में आप अपने इमोशन्स पर कंट्रोल करते हो साथ ही आपके साथ आपका प्यार भी मच्योर हो जाता है।
3. अपने इमोशन्स पर होता है कंट्रोल
टीनऐज ही वो उम्र होती है जिसमें आप अपने इमोशन्स पर कंट्रोल नहीं रख पाते। इसके बदले आप बचकानी सी हरकते करने लगते हैं। मगर 30 की उम्र के बाद आप अपने इमोशन्स पर कंट्रोल करना सीख लेते हैं। शायद यही कारण है कि आप चीजों को अच्छी तरह सोच-समझ कर मैनेज कर ले जाते हैं।
4. आपका बेटर वर्जन
समय के साथ हर इंसान बदलता है। उसकी आदतें, सोचने का नजरियां सभी कुछ बदल जाता है। आप खुद पर कंट्रोल करना जानते हैं। इसलि आपका बेटर वर्जन ही आपको चीजें समझने और सोचने में मदद करता है। आपका स्ट्रगल आपको बेटर पर्सन बनाता है।
5. हो जाते हैं जिम्मेदार
एक उम्र के बाद आप सभी जिम्मेदारियां अच्छे से मैनेज करना जानते हैं। घर हो या परिवार, प्यार हो या बच्चे आप सभी जिम्मेदारी अच्छे से निभा सकते हैं। रिलेशनशिप फन नहीं होता इसे निभाने के लिए जरूरी है आप एक मच्योर लेवल पर हों। इसीलिए शायद 30 के बाद प्यार करना बेहतर है।