रात में सोने से पहले महिलाएं कतई ना करें ये 5 काम, छिन जाएगी सारी खुशहाली

By मेघना वर्मा | Published: January 5, 2020 04:45 PM2020-01-05T16:45:23+5:302020-01-05T16:45:23+5:30

वास्तु के हिसाब से कुछ ऐसे काम होते हैं जिन्हें रात के समय महिलाओं को नहीं करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही काम बताने जा रहे हैं जिन्हें रात को सोते समय महिलाओं को नहीं करना चाहिए।

what things women should avoid doing at night | रात में सोने से पहले महिलाएं कतई ना करें ये 5 काम, छिन जाएगी सारी खुशहाली

रात में सोने से पहले महिलाएं कतई ना करें ये 5 काम, छिन जाएगी सारी खुशहाली

Highlightsवास्तु शास्त्र में भी इस बात का जिक्र मिलता है कि रात में सोते समय सिंक में खाली बर्तन ना रखें।रात में झाड़ू लगाना भी शुभ नहीं माना जाता।

किसी भी घर में महिलाओं की सबसे अहम भूमिका होती है। एक महिला बड़े जतन से अपने घर को ना सिर्फ सजाती है बल्कि उसे सवांरती भी है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे इसके लिए वह तरह-तरह के नायाब तरीके भी अपनाती रहती हैं। वहीं वास्तुशास्त्र के हिसाब से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए कई तरह के टिप्स भी बताए गए हैं। 

वास्तु के हिसाब से कुछ ऐसे काम होते हैं जिन्हें रात के समय महिलाओं को नहीं करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही काम बताने जा रहे हैं जिन्हें रात को सोते समय महिलाओं को नहीं करना चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है साथ ही आपके सेहत और आपके दिमाग पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ता है। 

1. ना करें दूध या दही का दान

हिन्दू धर्म में दूध को बेहद पवित्र माना जाता है मगर रात के समय महिलाओं को दूध या दही का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। 

2. खुले बाल करके ना सोएं

महिलाओं को कभी खुले बालों में नहीं सोना चाहिए। इससे ना सिर्फ आपके बालों को नुकसान पहुंचता है बल्कि माना ये भी जाता है कि इससे आपके घर में नेगेटिविटी भी बनी रहती है। 

3. ना रखें सिंक में झूठे बर्तन

वास्तु शास्त्र में भी इस बात का जिक्र मिलता है कि रात में सोते समय सिंक में खाली बर्तन ना रखें। ऐसे करने से घर में लक्ष्मी का आगमन नहीं होता। इससे किचन में गंदगी बढ़ने के चांसेज भी होते हैं। 

4. ना करें हैवी डिनर

रात में सोने से दो घंटे पहले तक कुछ भी ना खाने की सलाह दी जाती है। साथ ही रात में हैवी खाना खाने को मना किया जाता है। महिलाओं को भी रात में हैवी डिनर नहीं करना चाहिए।

5. ना लगाएं झाड़ू

रात में झाड़ू लगाना भी शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि रात में झाड़ू लगाने से घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है। इसिलए महिलाओं को रात में घर की डस्टिंग नहीं करना चाहिए।

Web Title: what things women should avoid doing at night

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे