Valentine's Day 2019: अभी तक नहीं लिया गिफ्ट तो देखें 13 बेस्ट गिफ्ट आइडियाज की लिस्ट, आख़िरी मिनट में भी बन जाएगा काम

By गुलनीत कौर | Published: February 13, 2019 02:31 PM2019-02-13T14:31:31+5:302019-02-13T14:31:31+5:30

तो क्या इस वैलेंटाइन्स डे के लिए आपने गिफ्ट खरीद लिया? या अभी तक नहीं ले पाए हैं? अगर ऐसा है तो हम आपको 13 ऐसे गिफ्ट आइडियाज देने जा रहे हैं जो लास्ट मोमेंट पर भी मिल जाएंगे।

Valentine's Day 2019: Last minute gift ideas, Valentine day gift for him, Valentine day gift for her | Valentine's Day 2019: अभी तक नहीं लिया गिफ्ट तो देखें 13 बेस्ट गिफ्ट आइडियाज की लिस्ट, आख़िरी मिनट में भी बन जाएगा काम

Valentine's Day 2019: अभी तक नहीं लिया गिफ्ट तो देखें 13 बेस्ट गिफ्ट आइडियाज की लिस्ट, आख़िरी मिनट में भी बन जाएगा काम

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाने कहां जाना है यह तो आपने सोच लिया लेकिन उन्हें गिफ्ट क्या करें, यह सोचा है? अब सिर्फ कुछ ही घंटे बचे हैं। अगर अब भी आपने उनका वैलेंटाइन गिफ्ट फाइनल नहीं किया है तो यहां दी जा रही 13 परफेक्ट तोहफों की लिस्ट पर एक नजर डालें। ये सभी गिफ्ट आप चुटकी बजाते ही खरीद सकते हैं। इस लिस्ट में लड़के और लड़की दोनों के लिए गिफ्ट आइडियाज शामिल हैं। 

1) चॉकलेट

चॉकलेट की बात आती है तो इसे सिर्फ लड़कियों को देने वाला गिफ्ट समझा जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है। लड़कों में भी आपको ढेरों चॉकलेट लवर मिल जाएंगे। अगर आपका पार्टनर चॉकलेट पसंद करता है तो उसकी फेवरिट चॉकलेट खरीदकर गिफ्ट करें।

2) बुके (फूल)

चॉकलेट के साथ डेट पर जाते समय उनके पसंदीदा फूलों का गुलदस्ता भी अगर ले जाएं तो उनके चेहरे की खुशी दोगुनी हो जाएगी। अब वैलेंटाइन डे है और सिर्फ रेड रोज ही हों यह जरूरी नहीं। आप उनकी पसंद के हिसाब से बुके बनवाएं।

3) जूलरी

लड़कियों के लिए हार्ट शेप वाला पेंडेंट या फिर ब्रेसलेट। इस तरह की चीजें आपको किसी भी गिफ्ट शॉप में आसानी से मिल जाएंगी। दाम में ये अलग अलग रेंज में आती हैं। इसके डिजाईन में भी कोई कमी नहीं होती।

4) ग्रीटिंग कार्ड

अगर आपके पास समय है तो पास की स्टेशनरी शॉप से पेपर, कलर, सजावट का समाना लाकर खुद से एक ग्रीटिंग कार्ड बनाएं। उसपर अपनी फीलिंग्स का इजहार करें। इससे बढ़िया गिफ्ट कोई नहीं हो सकता। लेकिन समय की कमी हो तो बाजार से एक कार्ड लें और उसपर प्यार भरा मैसेज लिखें।

5) ट्रेवल कार्ड

पार्टनर को घूमने फिरने का काफी शौक है तो आप ट्रेवल कूपन या ट्रेवल कार्ड गिफ्ट करें। ट्रेवल वेबसाइटों पर ढेर सारे ऑफर्स दिलाने वाले ट्रेवल कूपन और कार्ड होते हैं। इसे यूज करके वो जब ट्रिप पर जाएंगे तो आपको बहुत याद करेंगे।

यह भी पढ़ें: Valentine Day 2019: 14 फरवरी राशिफल, किसे मिलेगा प्यार, किसका टूटेगा दिल, एस्ट्रोलॉजी से जानें

6) शॉपिंग कार्ड

टाइम की कमी हो और उनके लिए शॉपिंग करना भी मुश्किल हो रहा हो तो शॉपिंग कार्ड खरीद लें। इन्हें आप ऑनलाइन भी आर्डर कर सकते हैं। या फिर किसी शॉपिंग स्टोर पर जाकर जितने अमाउंट का आपको सही लगे, उतने का शॉपिंग कार्ड बना लें। 

7) जिम मेम्बरशिप कार्ड

अगर पार्टनर को जिम जाकर एक्सरसाइज करना बहत पसंद है तो उनके फेवरिट जिम जाकर उनकी मेम्बरशिप की फीस भर दें। या फिर जिस जिम जाने का उनका मन है, लेकिन मेम्बरशिप नहीं मिल रही तो उनके लिए वहां की एंट्री का बंदोबस्त करवा दें।

8) प्रोटीन पाउडर

जिम के मेम्बरशिप कार्ड के अलावा प्रोटीन पाउडर भी गिफ्ट किया जा सकता है। एक्सरसाइज करके बॉडी बनाने वालों को इसकी जरूरत होतीहै। वैलेंटाइन पर अगर आप उन्हें जरूरत का सामान गिफ्ट करें तो इससे अच्छी कुछ नहीं हो सकता।

9) परफ्यूम

प्यार का लम्हों को खुशबू से भरने के लिए परफ्यूम गिफ्ट करें। अगर आपको इसमें उनकी पसंद अच्छी तरह मालूम है तो ये और भी अच्छी बात होगी। लेकिन अगर नहीं पता तो अपनी पसंद का परफ्यूम गिफ्ट कर दें।

10) कुकिंग बुक

कुकिंग की शौक़ीन अपनी पार्टनर को कुकिंग बुक गिफ्ट करें। इसके दो फायदे होंगे। पहला वे अपने पैशन को और भी अच्छी तरह से पॉलिश कर पाएंगी। दूसरा, आपको भी टेस्टी चीजें खाने को मिलेंगी। है ना बढ़िया आईडिया?

11) पॉपुलर बुक

पार्टनर को अगर पढ़ने का शौक है तो हाल ही में चल रही सबसे पॉपुलर बुक लेकर उन्हने गिफ्ट करें। चीहे तो एक से अधिक बुक भी गिफ्ट कर सकते हैं। किताबें पढ़ने के शौक़ीन लोगों के लिए किताबों से बढ़िया गिफ्ट कोई नहीं होता।

12) वाइन गिलास का सेट

पार्टनर को पीने का शौक हो तो उन्हें सेक्सी एन्ड ब्यूटीफुल वाइन गिलास गिफ्ट करें। 2 वाइन गिलास का सेट भी आता है। ये आपको किसी भी गिफ्ट शॉप पर मिल जायेगा। अगर इसपर कोई खूबसूरत मैसेज लिखा हो तो और भी अच्छा है।

13) हैंड क्रीम सेट

फीमेल पार्टनर के लिए मेकअप, ड्रेस का आईडिया ना हो तो हैंड क्रीम लें। ये उनके हाथों को सॉफ्ट बनाने का कम करेंगी। लड़कियों को अपनी त्वचा की केयर करना अच्छा लगता है। इसमें आप उनकी मदद करेंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा।

English summary :
Valentine's Day 2019 Last minute gift ideas for him & her: Have you thought of going to celebrate Valentine's Day on February 14th, but what do you think of gift? There are only a few hours left now. If you still have not done their Valentine Gift final, take a look at the list of 13 perfect gifts given here.


Web Title: Valentine's Day 2019: Last minute gift ideas, Valentine day gift for him, Valentine day gift for her

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे