Valentine Week: किस डे Kiss Day कब है और क्यों मनाया जाता है ?

By उस्मान | Published: February 3, 2021 09:32 AM2021-02-03T09:32:02+5:302021-02-03T09:32:02+5:30

वैलेंटाइन वीक में किस डे क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्त्व है

Valentine Week list: Importance, history and significance of Kiss day, kiss day date 2021, why clelbrate kiss day during valentine day week, kiss day kab he, kiss ke fayde, kis kese kare | Valentine Week: किस डे Kiss Day कब है और क्यों मनाया जाता है ?

Valentine Week: किस डे Kiss Day कब है और क्यों मनाया जाता है ?

Highlightsवैलेंटाइन डे वीक में छठे दिन मनाया जाता है किस डेकिस करने के स्वास्थ्य फायदे भी होते हैंकिस करना प्यार जताने के बेहतर तरीका

वैलेंटाइन डे आने में बस कुछ दिन बचे हैं। प्यार भरे इस महीने का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। यह महीने खासकर कपल्स के लिए खास होता है। वैलेंटाइन डे के दौरान उन्हें अपने प्यार को जताने का मौका मिलता है। इस पूरे हफ्ते अलग-अलग कारणों की वजह से सेलिब्रेट किया जाता है। 

इनमें रोज डे (Rose Day), प्रपोज डे (Propose Day), चॉकलेट डे (Chocolate Day), टेडी डे (Chocolate Day), प्रॉमिस डे (Promise Day), हग डे (Hug Day), किस डे (Kiss Day) और आखिरी दिन वैलेंटाइन डे (Valentine Day) होता है। हम आपको बता रहे हैं कि इस हफ्ते किस डे क्यों मनाया जाता है। 

किस डे क्यों मनाया जाता है (Why celebrate kiss day)

वैलेंटाइन वीक के छठे दिन यानी 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। किस डे इस हफ्ते का सबसे रोमांटिक दिन माना जाता है। इस दिन प्यार करने वाले प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे को बड़े ही प्यार से किस करते है और एक-दूसरे के प्रति अपना अटूट प्यार जाहिर करते हैं।

ऐसा माना जाता है की इस दिन किस करने से आपका प्यार पहले से ज्यादा बढ़ जाता है। एक किस आपके प्यार और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ाता है। 

किस का महत्व (Significance of Kiss)

इस दिन को मनाने का सबसे बड़ा कारण यह है कि किस करना प्यार जताने का एक बेहतर तरीका है। यह दिल से निकली ऐसी भावना होती है, जो बोलकर नहीं बताई जा सकती। यह आपकी फीलिंग और लव को अपने चाहने वाले तक पहुंचाने का शानदार तरीका है।

किस डे का इतिहास (History of kiss)

अब यह समझना भी जरूरी है कि वेलेंटाइन डे के दौरान किस डे क्यों मनाया जाता है। वैसे तो आप अपने चाहने वाले को कभी भी किस कर सकते हैं लेकिन इस दौरान किस करने के क्या महत्त्व है। 

दरअसल किस डे मनाने के पीछे कई कारण हैं। माना जाता है कि फ्रांस में 6 वीं शताब्दी में प्यार जताने के लिए डांस का सहारा लिया जाता था। डांस किस करने के साथ खत्म होता था। रूस में शादी के दिन किसिंग करने की परंपरा शुरू हुई और किस करने के साथ ही एक वचन लिया जाता था। इ

सके बाद रोम के लोगों को एक दूसरे का अभिवादन करने के लिए किस करना शुरू किया और प्यार जताने का यह तरीका पूरी दुनिया में शुरू हो गया।

Premium Photo | Couple kissing and holding heart

एक जेंटल किस को शब्दों में कहा नहीं जा सकता। यह प्यार जताने के एक बहुत ही अच्छा तरीका है। जब कोई व्यक्ति पहली बार अपने साथी को किस करता है, तो यह बिल्कुल अलग अहसास होता है। आप खुशी और मासूमियत के एक सपने के दायरे में प्रवेश कर रहे होते हैं, जहां सब कुछ एकदम सही लगता है।

एक लड़की के माथे पर किस करने का मतलब है कि आप निश्चित रूप से एक प्रेम भरे संबंध को हमेशा चाहते हैं। यह वेलेंटाइन के सप्ताह में एक दिन है, जब आप अपनी भावनाओं को नरम, सुखदायक और कोमल तरीके से व्यक्त कर सकते हैं। 

किस करने के स्वास्थ्य फायदे (Health benefits of kissing)

क्या आप जानते हैं कि किस करना हेल्थ के लिए अच्छा होता है। ऐसा माना जाता है कि किस करने से अच्छे बैक्टीरिया ट्रांसफर होते हैं। ये बैक्टीरिया आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं जिनसे न सिर्फ इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है, बल्कि शरीर को कई तरह की बीमारियों से लड़ने की ताकत भी मिलती है।

किस के दौरान शरीर में एड्रेनालिन नामक हॉर्मोन बनता है जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। यह पूरे शरीर में रक्त संचार के लिए पंप होने में दिल की मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर कम करने और शरीर में रक्त संचार ठीक रखने में मदद मिलती है।

वहीं किस के दौरान मुंह में बनने वाली लार दांतों से कैविटी को दूर करती है और बैक्टीरिया को खत्म करती है।  कैलोरी घटाने के लिए भी किस करना फायदेमंद है। करीब एक मिनट की किस के दौरान दो से तीन कैलोरी बर्न होती है। इतना ही नहीं, इससे शरीर का मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ जाता है।

Web Title: Valentine Week list: Importance, history and significance of Kiss day, kiss day date 2021, why clelbrate kiss day during valentine day week, kiss day kab he, kiss ke fayde, kis kese kare

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे