सिंगल महिलाओं को ये कंपनी दे रही 7 दिन की 'डेटिंग लीव', वजह जान आप भी कहेंगे वाह!
By गुलनीत कौर | Published: January 23, 2019 01:14 PM2019-01-23T13:14:35+5:302019-01-23T13:14:35+5:30
सिंगल महिलाओं कुछ जरूरतों को समझते हुए कंपनी द्वारा लूनर नयू ईयर के दौरान कुल सात दिन की छुट्टी दी जाती है।
अगर आप बीमार हैं तो आपकी कंपनी आपको लंबी छुट्टी दे सकती है। इसके अलावा खुद की या रिश्तेदार की शादी हो, तब भी अर्जी डालने पर लंबी छुट्टियां मिल जाती हैं। लेकिन क्या कभी आपनी सुना है कि किसी को डेट करने के लिए कंपनी छुट्टी दे रही हो? वो भी एक या दो दिन की नहीं, बल्कि पूरे 7 दिन की!
यह अजूबा पड़ोसी देश चीन में हो तरह है। चीन के जेहिआंग शहर की दो कपनियां अपने ऑफिस की सिंगल महिलाओं को पूरे 7 दिन की छुट्टी देती है। ये छुट्टी अपने लिए पार्टनर ढूंढने और उसे डेट करने के लिए दी जाती है। ये छुट्टियां लूनर नयू ईयर ब्रेक के दौरान 7 दिन की डेटिंग लीव के नाम से दी जाती हैं।
क्या है डेटिंग लीव?
चीन की इन दो कंपनियों का कहना है कि उनके अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों में अधिकतर महिलाएं हैं। ये महिलाएं दिनभर डेस्क जॉब करती हैं और लंबे घंटे की ड्यूटी करती हैं। ऑफिस से इनका बाहर निकालना ना के बराबर होता है।
इन महिलाओं में सिंगल महिलाओं की पर्सनल जरूरतों को समझते हुए ही कंपनी द्वारा लूनर नयू ईयर के दौरान कुल सात दिन की छुट्टी दी जाती है। इस दौरान ये महिलाएं बाहर निकलें और अपने लिए नए साथी की खोज करें। इन सात दिन की छुट्टी के दौरान उसे मिलें, डेट करें, समझें और अपनी पर्सनल लाइफ को पहले से बेहतर बनाएं।
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड की राशि से जानें वो आपके बारे में क्या सोचती है, रिश्ते को लेकर सीरियस है या नहीं !
स्कूल में भी मिलती है 'लव लीव'
चीन के जेहिआंग शहर में केवल ये दो कम्पनियां ही नहीं, एक स्कूल भी कुछ इसी तरह की छुट्टी देता है। स्कूल की सिंगल टीचरों को महीने में दो हाफ डे यानी दो बार आधे दिन की छुट्टी दी जाती है। इन हाफ डे को 'लव लीव' के नाम से जाना जाता है। इस हाफ डे में सिंगल टीचरों को अपने लिए नया पार्टनर पाने का मौका दिया जाता है।