पॉलिटिक्स को लेकर अलग सोच से कपल्स के बीच आती है ऐसी मुसीबतें, बचने के लिए करें ये 5 काम

By गुलनीत कौर | Published: December 11, 2018 03:55 PM2018-12-11T15:55:33+5:302018-12-11T15:55:33+5:30

लड़कों को हमेशा से ही राजनीति में ज्यादा दिलचस्पी होती है। लड़कियां पॉलिटिक्स और उससे जुड़ी जानकारी से कुछ दूरी बनाकर ही चलती हैं। मगर लड़के जरूर चाहते हैं कि उनकी पार्टनर को पॉलिटिक्स की थोड़ी बहुत जानकारी जरूर हो।

Things to keep in mind if you have different political opinions than your partner | पॉलिटिक्स को लेकर अलग सोच से कपल्स के बीच आती है ऐसी मुसीबतें, बचने के लिए करें ये 5 काम

पॉलिटिक्स को लेकर अलग सोच से कपल्स के बीच आती है ऐसी मुसीबतें, बचने के लिए करें ये 5 काम

पार्टनर के साथ हर विषय पर हमारी सोच मिलती हो यह जरूरी नहीं। दो बिलकुल अलग स्वभाव वाले लोगों के बीच भी प्यार संभव है और उनका रिश्ता भी लंबा चल सकता है। जरूरत है तो केवल आपसी समझ की। मगर राजनीति को लेकर हमारी पार्टनर के साथ सोच ना मिलती हो तो इसे छोटी बात ना समझें। क्योंकि यह एक ऐसा मुद्दा है जो बड़ी बहस में बदल सकता है। 

लड़कों को हमेशा से ही राजनीति में ज्यादा दिलचस्पी होती है। लड़कियां पॉलिटिक्स और उससे जुड़ी जानकारी से कुछ दूरी बनाकर ही चलती हैं। मगर लड़के जरूर चाहते हैं कि उनकी पार्टनर को पॉलिटिक्स की थोड़ी बहुत जानकारी जरूर हो। ताकि वे अपने विचारों को उसके साथ सांझा कर सकें। मगर पार्टनर अगर आपसे विरूद्ध पार्टी के सपोर्ट में हो तो क्या किया जाए?

विभिन्न अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कपल के बीच अगर राजनीति को लेकर अलग अलग राय हो तो दोनों के बीच पॉलिटिक्स का मुद्दा हमेशा ही बहस में तब्दील हो जाता है। घंटों की लंबी बहस छिड़ के बाद यह मुद्दा झगड़े का रूप ले लेता है। इसका बुरा असर रिश्ते पर भी होता है। अगर आप भी कुछ ऐसी ही प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं या आपको डर है कि ऐसा आपके साथ भी हो सकता है तो आपको कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं वे बातें।

1. पॉलिटिकल मुद्दे पर बात ना करें

अगर आप राजनीति को लेकर सीरियस हैं लेकिन नहीं चाहते कि इस वजह से पार्टनर के साथ आपका रिश्ता खराब हो तो शुरुआती मुलाक़ात में ही पार्टनर से यह वादा कर लें कि आप दोनों के बीच कभी भी राजनीति को लेकर बहस नहीं होगी। दोनों में से कोई भी इस मुद्दे को सामने नहीं लाएगा। शुरू में ही इस बात को तय कर लेने से आगे चलकर परेशानियां नहीं आती हैं।

2. बात हो तो ध्यान से सुनें

अगर चाहते हैं कि जब भी पॉलिटिकल मुद्दे पर बात हो और आप दोनों के बीच बहस ना छिड़े तो पार्टनर की हर बात को ध्यान से सुनें। भले ही आप उनकी बात पर सहमत ना हों लेकिन उनके सम्मान में उनके विचारों को जरूर सुनें। इतने से ही पार्टनर को खुशी मिल जाती है।

यह भी पढ़ें: अभी तक एक्स की यादों में जी रहा है आपका पार्टनर, इन 5 संकेतों से पता लगाएं

3. सिर्फ सुनें नहीं, समझें भी

आप पार्टनर की बात को केवल सुनें और आगे से कोई रिस्पांस ना दें, इस बात पर भी आप दोनों में झगड़ा हो सकता है। किसी राजनीतिक चेहरे को लेकर अगर उनकी राय आपको पसंद ना आ रही हो तो अपने विचार को रखने के लिए पॉजिटिव तरीका अपनाएँ। सीधा उनसे लड़ने ना लग जाएं।

4. पार्टनर को जानने में मिलती है मदद

किसी भी मुद्दे पर व्यक्ति की कैसी सोच है, इससे उसके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। इसके अलावा वे अपने आसपास की चीजों के बारे मने क्या सोचते हैं, यह भी जाना जा सकता है। इस तरह आप दोनों एक दूसरे को गहराई से समझ सकते हैं। पॉलिटिकल मुद्दों को केवल एक दूसरे को समझने का माध्यम मानेंगे तो रिश्ते में खट्टास नहीं आएगी। 

5. कोई अनुमान ना लगाएं

पॉलिटिकल मुद्दों के माध्यम से केवल पार्टनर की किसी खास मुद्दे को लेकर सोच के बारे में जानें, मगर उनके व्यक्तित्व के बारे में भी गलत अनुमान ना लगाएं। जरूरी नहीं जो आप सोचते हैं वही सही है। या फिर जो वे सोचते हैं वो गलत है। सोच सही या गलत नहीं होती, सोच अपनी होती है। इसलिए उनकी सोच का सम्मान करें। केवल उसे जानें। इस बात पर उनके स्वभाव को लेकर किसी निष्कर्ष पर ना आएं। 

Web Title: Things to keep in mind if you have different political opinions than your partner

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे