गर्ल्स पीजी में होती हैं ये 5 चीजें, कभी प्यार कभी तकरार

By मेघना वर्मा | Published: July 3, 2020 06:40 AM2020-07-03T06:40:03+5:302020-07-03T06:40:03+5:30

पीजी या पेइंग गेस्ट सिस्टम आज दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में कॉमन हो चुका है। जहां एक कमरे में दो से चार लड़कियां एक साथ रहती है।

Things That Happen in Every Girls Hostel or girls pg | गर्ल्स पीजी में होती हैं ये 5 चीजें, कभी प्यार कभी तकरार

गर्ल्स पीजी में होती हैं ये 5 चीजें, कभी प्यार कभी तकरार

Highlightsदो लोगों की आदतें अलग-अलग होती हैं।पीजी में लड़कियां एक-दूसरे के बारे में भी काफी बातें करती हैं।

आज कल लड़कियां ना सिर्फ घर में रहकर रसोई संभालती हैं बल्कि अपने सपनों  और अपने करियर को पूरा करने के लिए घर से दूर भी रहती हैं। छोटे शहर से निकलकर दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहर आने वाली लड़कियां अक्सर गर्ल्स पीजी या गर्ल्स हॉस्टल में रहती हैं। सिर्फ वर्किंग ही नहीं पढ़ने वाली लड़कियां भी आज कल पीजी में रहने लगी हैं। 

पीजी या पेइंग गेस्ट सिस्टम आज दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में कॉमन हो चुका है। जहां एक कमरे में दो से चार लड़कियां एक साथ रहती है। वैसे तो गर्ल्स हॉस्टल या पीजी की बहुत सारी बातें आपने सुनी होंगी मगर गर्ल्स पीजी में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें वहां रहने वाली लड़कियां ही महसूस करती हैं। 

आइए आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजें बताने जा रहे हैं जो एक गर्ल्स पीजी में कभी ना कभी जरूर होती हैं-

1. लड़ाई-झगड़े और मनमुटाव

ऐसा नहीं है कि हर पीजी में ये सारी चीजें होती हों मगर जब कई अलग-अलग जगह से आई लड़कियां एक साथ रहती हैं तो उनमें किसी ना किसी बात पर मनमुटाव हो ही जाता है। कभी ये मन-मुटाव झगडे़ का भी रूप ले लेते हैं। 

2. चोरी

पीजी में सिक्योरिटी सिस्टम काफी कड़ा होता है मगर फिर भी पीजी में छोटी-मोटी चोरियां होती हैं। कभी खाने का कोई सामान चोरी होता है तो कभी किसी का छोटा-मोटा सामान चोरी हो जाता है। कई बार पीजी में बड़ी चोरियां भी हो जाती हैं। इसलिए अगर आप पीजी में रहती हैं तो अपने सामानों का ध्यान जरूर रखें।

3. कमरे की सफाई को लेकर नोंक-झोंक

दो लोगों की आदतें अलग-अलग होती हैं किसी को साफ-सफाई बहुत पसंद होता है तो कोई मेसी तरह से रहना पसंद होता है। कमरे की सफाई को लेकर भी अक्सर गर्ल्स पीजी में लड़कियों की नोंक-झोंक हो जाती हैं। 

4. एक-दूसरे के बारे में बातें बनाना

पीजी में लड़कियां एक-दूसरे के बारे में भी काफी बातें करती हैं। नई रूम पार्टनर के बारे में बात हो या घर की कोई पर्सनल बातें लड़कियां एक-दूसरे से सारे एक्सपीरिएंस शेयर कहती हैं। 

5. मेंटल सपोर्ट

घर से दूर रह रहीं लड़कियों को अक्सर मेंटल प्रेशर होता है। ऑफिस का लोड, रिलेशनशिप की प्रॉब्लम घर की प्रॉब्लम इन सभी चीजों के लिए उन्हें एक मेंटल सपोर्ट चाहिए होता है जो उन्हें उनके पीजी में मिलता है। गर्ल्स हॉस्टल या गर्ल्स पीजी में बने रिश्ते आपके साथ सालों साल कनेक्ट रहते हैं। 

Web Title: Things That Happen in Every Girls Hostel or girls pg

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे