यौन संबंध बनाने के ठीक बाद पुरुष अवश्य करें ये 7 काम

By गुलनीत कौर | Published: June 24, 2018 02:58 PM2018-06-24T14:58:14+5:302018-06-24T14:58:14+5:30

लंबे सेक्स सेशन के बाद पुरुषों की बॉडी की मांसपेशियों में जकड़न आने लगती है। इससे आगे चलकर परेशानी ना हो इसलिए पुरुषों को सेक्स के कुछ देर बाद एक केला खाना चाहिए।

Things men must do just after sex | यौन संबंध बनाने के ठीक बाद पुरुष अवश्य करें ये 7 काम

यौन संबंध बनाने के ठीक बाद पुरुष अवश्य करें ये 7 काम

सेक्स के दौरान बेड पर क्या करना चाहिए, इससे संबंधित जानकारी तो पुरुष पा ही लेते हैं, लेकिन इसके बाद उन्हें क्या करना चाहिए यह बात भी जानने योग्य है। इन बातों को जानकर पुरुष ना केवल अच्छी सेक्स लाइफ पाएंगे, बल्कि पार्टनर के साथ रिश्ते को और मजबूत भी बना पाएंगे। इसके अलावा इन कामों को करने से कई तरह के संक्रमण और एलर्जी से भी वे अपना बचाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं: 

1. सेक्स के ठीक बाद सफाई पर ध्यान दें

यौन संबंध बनाने से पहले अपने शरीर की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें और इसके बाद भी पुरुषों को अपने गुप्तांगों को साबुन और पानी से धोना चाहिए। ऐसे करके वे खुद को और अपने पार्टनर को भी कई तरह के संक्रमण से बचा सकते हैं।

2. बाथरूम जरूर जाएं

सेक्स के ठीक बाद पुरुषों को पेशाब जरूर जाना चाहिए। महिलाओं में अक्सर यह आदत पाई गई है कि वे सेक्स के बाद पेशाब के लिए जरूर जाती हैं ताकि वे यूटीआई जैसे तकलीफों से बच सकें। लेकिन एलर्जी से बचने के लिए पुरुषों को भी सेक्स के ठीक बाद पेशाब के लिए जाना चाहिए। 

3. केला खाएं

कई बार लंबे सेक्स सेशन के बाद पुरुषों की बॉडी की मांसपेशियों में जकड़न आने लगती है। इससे आगे चलकर परेशानी ना हो इसलिए पुरुषों को सेक्स के कुछ देर बाद एक केला खाना चाहिए। यह मांसपेशियों को मजबूती देगा और शरीर में स्फूर्ति भी लाएगा।

सेक्स के दौरान महिलाओं में आते हैं ये 10 बदलाव

4. सो जाएं

सेक्स के बाद शरीर से वैसोप्रेसिन नामक हार्मोन रिलीज होता है जो रक्त वाहिकाओं को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर के समस्थापन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हार्मोन सीधे दिमाग में रिलीज होकर आराम करने का संकेत देता है। इसलिए सेक्स के बाद सो जाना चाहिए, इससे शरीर को दोबारा एनर्जी मिलती है।

5. साथ में सोएं

सेक्स के बाद पुरुषों का एनर्जी लेवल गिर जाता है और उनका मूड भी ठंडा पड़ जाता है। कई पुरुष सेक्स के बाद अकेला रहना पसंद करते हैं, लेकिन यह रिश्ते के लिए सही नहीं है। इसकी बजाय अपने पार्टनर को गले लगाकर सोएं। इससे रिश्ता मजबूत होता है। 

6. साथ में नहायें

कुछ पुरुषों को सेक्स के बाद नहाना अच्छा लगता है, अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आप भी नहायें लेकिन अकेले नहीं। पार्टनर के साथ नहायें। पार्टनर से अपनी पीठ, कंधे और गर्दन को अच्छी तरह स्क्रब कराएं। ठीक यही काम उनके लिए भी करें। ऐसा करने से आप दोनों शारीरिक रूप से स्वच्छ भी रहेंगे और दोनों के बीच का प्यार भी बढ़ेगा।

7. टच करना है जरूरी

सेक्स से पहले और उसके दौरान भी पार्टनर को टच करने से उत्तेजना बढ़ती है लेकिन सेक्स के बाद यदि टच किया जाए तो दोनों के बीच का प्यार बढ़ता है। यह एक दूसरे के प्रति इमोशनल लगाव को भी बढ़ाता है। 

Web Title: Things men must do just after sex

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे