प्यार में की गई ये 5 गलती बर्बाद कर देगी आपका रिश्ता
By मेघना वर्मा | Published: July 1, 2020 06:26 AM2020-07-01T06:26:56+5:302020-07-01T06:26:56+5:30
हर बार अपने दिल को मना लेने से तकलीफ भी आपको ही सबसे ज्यादा होगी। एक रिश्ते में अगर आपको कुछ सही नहीं लग रहा है तो उस विषय पर अपने पार्टनर से खुलकर बात करें।
प्यार करना बेहद खास होता है। प्यार में पड़ने के बाद लोगों को पूरी दुनिया अलग लगने लगती है। लोग पार्टनर की यादों में इतने गुम हो जाते हैं कि पूरी दुनिया ही हंसीं हो जाती है। प्यार के इस रिश्ते में मिठास भी होती है और खटास भी। मगर कुछ बातें ऐसी होती हैं जिनका ध्यान ना दिया जाए तो आपका रिश्ता बर्बाद हो सकता है।
किसी रिश्ते में बंधने के बाद कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो रिग्रेट करते हैं। कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जो आपके इस रिश्ते में दरार डाल देती हैं। इसलिए जरूरी है कि उन आदतों को बदल लिया जाए। आप भी जानिए कौन सी हैं वो आदतें-
1. ये मानना कि सब कुछ सही है
हर बार अपने दिल को मना लेने से तकलीफ भी आपको ही सबसे ज्यादा होगी। एक रिश्ते में अगर आपको कुछ सही नहीं लग रहा है तो उस विषय पर अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। किसी भी बात को मन में मसोसने से अच्छा है उसपर खुलकर बात की जाए। ताकि आप उस चीज का सॉल्यूशन निकालें।
2. पार्टनर को खुश रखने के लिए झूठ बोलना
अक्सर लोग ऐसा भी करते हैं कि अपने पार्टनर को खुश करने के लिए वो झूठ बोलते हैं। जो काम या जो चीज उन्हें पसंद नहीं आती वो भी अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कर जाते हैं। मगर लॉन्ग टर्म के लिए ऐसा करना सही नहीं।
3. हर चीज के लिए अपने रिश्ते को कोसना
आप भी अगर हर बात के लिए अपने रिश्ते को कोसते हैं तो ये आपकी गलत आदत है। इससे आप अपने पार्टनर पर भी इंन्डायरेक्टली ब्लेम कर रहे हैं। इसी सिचुएशन में आपके बीच झगड़े भी होंगे। हो सकता है आपके बीच इस झगड़े का बड़ा रूप ब्रेकअप ले ले।
4. खुद को बदल लेना
किसी के प्यार में पड़कर खुद को बदल लेना भी सही नहीं। ये भी लॉन्ग टर्म के लिए सही नहीं। आप बहुत ज्यादा दिनों तक नकाब ओढ़े नहीं रह सकते। जिस दिन आप अपने वापिस रुप में आएंगे आपके और पार्टनर के बीच फिर से झगड़े शुरू हो जाएंगे। इसलिए खुद को बदलें नहीं जैसे हैं वैसे ही रहें।
5. सबसे पहले काम को रखना
अगर आप ऐसे हैं कि आप अपने पार्टनर को कम और काम को ज्यादा प्रायोरिटी देते हैं तो भी आप अपने रिश्ते के लिए गलत सिचुएशन बना रहे हैं। आपको अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अलग रखनी होगी। इसके लिए आपको चीजों को मैनेज करना आना चाहिए।