पति-पत्नी के ये 5 गुण शादी को बनाते हैं सफल, नंबर 3 है सबसे जरूरी

By गुलनीत कौर | Published: July 5, 2019 04:53 PM2019-07-05T16:53:16+5:302019-07-05T16:53:16+5:30

कोई एक गुस्सा करे और दूसरा चुप रहे। एक दूसरे की छोटी कमियों को नजरअंदाज करना। झगड़ों से जल्दी उभर जाना, ये सब शादी को सफल बनाने के सरक तरीके हैं।

These 5 qualities of husband and wife makes them perfect couple | पति-पत्नी के ये 5 गुण शादी को बनाते हैं सफल, नंबर 3 है सबसे जरूरी

पति-पत्नी के ये 5 गुण शादी को बनाते हैं सफल, नंबर 3 है सबसे जरूरी

एक परफेक्ट शादीशुदा कपल कैसा होता है? जिसमें इतना प्यार हो कि कभी कोई झगड़ा ना हो? जिनमें कभी कोई दिक्कत ही ना आई हो? एक दूसरे की हर बात उन्हें अच्छी लगती है? नहीं, ऐसा नहीं है। परफेक्ट कपल अपने आप नहीं, बल्कि वक्त के साथ बनता है। मगर इसके लिए भी पति पत्नी में कुछ खास गुण होने चाहिए ये गुण उन्हें परफेक्ट कपल बनने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं उन गुणों के बारे में:

1) आपसी समझ

एक रिश्ते में आपसी समझ का होना बहुत जरूरी है। समझ के साथ पार्टनर को इज्जत देना, उसे रिश्ते में सहे एदर्जा देना बहुत जरूरी है। कौन सी बात कहाँ, कब और कैसे करनी है, ताकि पार्टनर को बुरा ना लगे, जिसने यह मंत्र समझ लिया उसकी शादी अच्छी चलती है।

2) सराहना

क्या हर हफ्ते एक गिफ्ट देने वाला पति अच्छा है? या फिर रोजाना अपनी पत्नी की घर के कामों में थोड़ी बहुत मदद करने वाला पति अच्छा है? बिना किसी शक के हर कि कहेगा कि तोहफे के सामने पत्नी का ख्याल रखने वाला पति अच्छा है। तो ऐसे पति की सराहना करने वाली पत्नी भी अच्छी पत्नी कहलाते है।

यह भी पढ़ें: सेक्स में किसे है क्या पसंद बताता है जोडिएक साइन, जानिए यहां

3) जाने भी दो ना यार

यह सिर्फ गाने के लफ्ज़ नहीं हैं, जिस पति पत्नी ने इन लफ़्ज़ों को समझ लिया और अपने शादीशुदा जीवन पर लागू कर लिया, वही पति पत्नी सफल मैरिड लाइफ को पाते हैं। कोई एक गुस्सा करे और दूसरा चुप रहे। एक दूसरे की छोटी कमियों को नजरअंदाज करना। झगड़ों से जल्दी उभर जाना, ये सब शादी को सफल बनाने के सरक तरीके हैं।

4) गम में भी खुशी

पार्टनर के साथ हंसना और पार्टनर की बातों पर ही हंसना, यह सब पति पत्नी को करना आना चाहिए। पार्टनर की किसी हरकत पर अचानक जोर से हंस देना, ऐसी बातें भी दोनों के बीच लाइट मूड को बनाए रखती है। एक दोस्ती का अनकहा रिश्ता बनाती है जो कि एक दूसरे से उन्हें बांधे रखने के लिए जरूरी है।

5) विश्वास

अगर यह नहीं, तो शादी का रिश्ता किसी मतलब का नहीं हैं। पति पत्नी दोनों को एह एक दूसरे पर भरपूर विश्वास होना चाहिए। विश्वास सिर्फ प्यार का नहीं, जिम्मेदारियों का भी। पति पत्नी दोनों को यह विश्वास होना चाहिए कि सामने वाला धोखा नहीं देगा। साथ देगा। 

Web Title: These 5 qualities of husband and wife makes them perfect couple

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे