सुशांत सिंह राजपूत की लव लाइफ में थीं परेशानियां, अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद टूट गए थे एक्टर

By मेघना वर्मा | Published: June 14, 2020 03:44 PM2020-06-14T15:44:58+5:302020-06-14T16:39:22+5:30

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने ही घर पर सुसाइड कर लिया है। खबर के अनुसार सुशांत सिंह ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

sushant singh rajput committed suicide know about his breakup with actress ankita lokhande and his love life | सुशांत सिंह राजपूत की लव लाइफ में थीं परेशानियां, अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद टूट गए थे एक्टर

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने एक साथ टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में काम किया था।

Highlightsसुशांत सिंह राजपूत ने जब बॉलीवुड में एंट्री ली तो उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत का नाम 'जलेबी' एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ भी जोड़ा जाने लगा।

सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर पर फांसी लगा ली। ये खबर सुशांत के चाहने वालों के लिए शॉकिंग है। अभी इस बात का कोई पता नहीं लग पाया है कि एक्टर ने अपनी जान क्यों ली। साल 2020 में इरफान खान, ऋषि कपूर के बाद अब सुशांत सिंह की मौत की खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।

सुशांत सिंह राजपूत जितने शानदार एक्टर थे उतना ही किसी विवाद से दूर रहते थे। हां, अक्सर उनके अफेयरर्स और ब्रेकअप को लेकर खबरें गर्म हुआ करती थीं। अपनी टीवी की को-एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से उनका अफेयर था। उनसे ब्रेकअप के बाद सुशांत सिंह राजपूत के नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़े थे। 

सुशांत सिंह राजपूत और <a href='https://www.lokmatnews.in/topics/sara-ali-khan/'>सारा अली खान</a> एक साथ फिल्म केदारनाथ में दिखाई दिए थे।
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान एक साथ फिल्म केदारनाथ में दिखाई दिए थे।

अंकिता लोखंडे से हुआ ब्रेकअप

जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का अफेयर शुरू हुआ। मगर कुछ सालों में दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आईं थीं। बताया जाता है कि सुशांत अंकिता लोखंडे के साथ लिव इन में भी रहे थे।  साल 2015 में सुशांत सिंह राजपूत ने कहा भी था कि वो अंकिता लोखंडे के साथ 2016 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

मगर साल 2016 में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों पर खुद सुशांत ने जवाब देते हुए कहा था कि- 'ना तो अंकिता एल्कोहोलिक है और ना ही मैं वुमेनाइजर हूं'. ब्रेकअप का कारण बताते हुए उन्होंने कहा था कि- 'लोग बस एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं.. और ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है'।

बीते साल सुशांत सिंह राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए थे। जिसे लेकर काफी चर्चा हुई थी।
बीते साल सुशांत सिंह राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम से सारे पोस्ट डिलीट कर दिए थे। जिसे लेकर काफी चर्चा हुई थी।

सुशांत सिंह राजपूत ने जब बॉलीवुड में एंट्री ली तो उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा। सबसे पहले राबता फिल्म करने के बाद कृति सेनन के साथ उनका नाम जुड़ा। बताया जाता है कि कृति सेनन से ब्रेकअप के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम के सारे पोस्ट डिलीट कर दिए थे। मगर एक्टर ने कभी इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई। वहीं हाल ही में फिल्म 'केदारनाथ' के बाद सुशांत सिंह का नाम सारा अली खान के साथ भी जोड़ा जाने लगा।

कुछ दिनों पहले सुशांत सिंह राजपूत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ दिखाई दिए थे।
कुछ दिनों पहले सुशांत सिंह राजपूत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ दिखाई दिए थे।

अभी हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत का नाम जलेबी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ भी जोड़ा जाने लगा। खबर तो ये भी थी कि सुशांत सिंह रिया चक्रवर्ती के साथ उन्हीं के घर पर लिव इन रिलेशनशिप में थे। सुशांत सिंह की लव लाइफ में काफी अप्स-एंड डाउन्स रहे। मगर उनकी खुदखुशी की खबर से पूरा देश हिल गया है।

Web Title: sushant singh rajput committed suicide know about his breakup with actress ankita lokhande and his love life

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे