आप दोनों के बीच नहीं बचा है प्यार, इन 5 संकेतों से पहचान लें
By मेघना वर्मा | Published: July 9, 2020 12:52 PM2020-07-09T12:52:57+5:302020-07-09T12:52:57+5:30
दो प्यार करने वालों को मिलने के लिए कभी किसी बहाने की जरूरत नहीं पड़ती। मगर जब आपको उनसे मिलने के लिए वजह ढूंढनी पड़े तो समझ लीजिए आपके रिश्ते के बीच कुछ नहीं नहीं चल रहा है।
कई बार प्यार रिश्ते में अचानकर से ऐसे मोड़ आ जाते हैं कि आप सामने वाले से दूर होने लगते हैं। ऐसा लगता है जैसे सब खत्म हो गया हो। लाख कोशिश करने के बाद भी आप दोनों के बीच प्यार नहीं बच पाता। ऐसे में रिश्ते को जबरदस्ती खींचने का कोई मतलब नहीं बचता।
आपकी सोच आपको सही इशारा दे रही होती है। इसे दूर करने के लिए हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जिससे आप जान पाएंगे कि रिश्ते में प्यार बचा हिया या नहीं। अगर इन संकेतों में से आधे भी संकेत आपके रिश्ते में हैं, तो आपको चौकन्ने हो जाना चाहिए।
1. नहीं है पहले जैसी बात
पहले जब आप अपने पार्टनर से मिलते थे तो कितनी एक्साइटमेंट होती थी। भावनाएं हों या शारीरिक जुड़ाव, हर चीज में उत्साह होता है। लेकिन अगर यह उत्साह बिलकुल ही खत्म हो गया है तो यह एक बुरा संकेत है।
2. ढूंढने लगे हैं वजह
दो प्यार करने वालों को मिलने के लिए कभी किसी बहाने की जरूरत नहीं पड़ती। मगर जब आपको उनसे मिलने के लिए वजह ढूंढनी पड़े तो समझ लीजिए आपके रिश्ते के बीच कुछ नहीं नहीं चल रहा है।
3. हो चुके हैं बोर
उत्साह की कमी के कारण रिश्ते में बोरियत आना लाजमी है। लेकिन अगर आप दोनों को अकेले में से बिताने का मौका मिले, फिर भी आप दोनों एक दूसरे की कंपनी को एन्जॉय नहीं कर पाते हैं, तो समझ जाएं कि रिश्ता अंतिम मोड़ पर है।
4. विश्वास नहीं रहा
प्यार का रिश्ता विश्वास और ईमानदारी पर टिका होता है। इन दोनों में से एक भी डगमगाया तो पूरी प्यार की इमारत तबाह समझो। विश्वास की कमी के कारण आपका रिश्ता खोखला हो गया है। और बिना विश्वास के कोई भी रिश्ता अधिक समय तक नहीं चलता है।
5. नहीं सुलझाते झगड़े
पार्टनर की कोई बात नहीं पसंद इसलिए हर बात पर झगड़ा होता है। कई बार हम बिना मतलब के भी झगड़ा करते हैं। मगर उसे सुलझाने के लिए पार्टनर से बात करने तक का मन नहीं करता है। यह साफ दर्शाता है कि ना आपको उनकी जरूरत है और ना ही रिश्ते में कुछ ठीक करना चाहते हैं।