बॉयफ्रेंड से मिले ये 5 संकेत तो समझ जाइए, आपसे कभी शादी नहीं करेंगे वो

By मेघना वर्मा | Published: July 7, 2020 12:42 PM2020-07-07T12:42:35+5:302020-07-07T12:42:35+5:30

रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं। कुछ संकेतों को पहचानकर आप इस बात को जान सकते हैं कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे शादी करने को लेकर सीरियस है या नहीं।

signs that he is not going to marry you | बॉयफ्रेंड से मिले ये 5 संकेत तो समझ जाइए, आपसे कभी शादी नहीं करेंगे वो

बॉयफ्रेंड से मिले ये 5 संकेत तो समझ जाइए, आपसे कभी शादी नहीं करेंगे वो

Highlightsये बहुत जरूरी है कि वो आपको सिक्योर और फैमिली सा फील करवाएं। धीरे-धीरे आपका पार्टनर आपसे इमोशनली दूर होता चला गया।

शादी किसी की भी जिंदगी को बदल देता है। शादी के बाद बहुत सारी नई जिम्मेदारियां आ जाती हैं। सिर्फ नए रिश्ते ही बनते बल्कि उनको निभाना भी चैलेंजिंग हो जाता है। शादी से पहले प्यार के रिश्ते में हम सभी बहुत खुश रहते हैं। हम सभी शादी उसी से करना चाहते हैं जिससे हम प्यार करते हैं। मगर कुछ ऐसे भी होते हैं जो रिलेशनशिप में तो आते हैं मगर शादी नहीं करना चाहते।

रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं। कुछ संकेतों को पहचानकर आप इस बात को जान सकते हैं कि आपका बॉयफ्रेंड आपसे शादी करने को लेकर सीरियस है या नहीं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ साइन्स-

1. इमोशनली नहीं हैं आपसे कनेक्ट

रिश्ते की शुरुआत में तो सब कुछ ठीक चला। आप दोनों एक दूसरे के बहुत करीब थे मगर धीरे-धीरे आपका पार्टनर आपसे इमोशनली दूर होता चला गया। ना वो कोई दिल की बात आपको बताता है और आप जब उनसे कोई बात करती हैं तो वो उसे इग्नोर करने लगा है। अगर आपके साथ ऐसा हुआ है तो आपको सावधान हो  जाने की जरूरत है। 

2. आपको कभी उनके फैमिली जैसा फील नहीं हुआ

ये बहुत जरूरी है कि वो आपको सिक्योर और फैमिली सा फील करवाएं। शादी के लिए ये बहुत जरूरी है कि आप दोनों एक-दूसरे से ना सिर्फ प्यार करते हों बल्कि एक-दूसरे की रिस्पेक्ट भी करते हों। अगर आप उनके करीब फील नहीं कर रही हैं तो आपको इस रिश्ते के बारे में दोबारा सोचना चाहिए।

3. कभी अपने दोस्तों और परिवार वालों से नहीं मिलवाया

आप उनसे शादी करने की सोच रही हैं मगर उन्होंने अभी तक अपने घर वालों तो क्या अपने दोस्तों से भी आपको नहीं मिलाया है तो आपको सोचना चाहिए। अपने परिवार वालों से आपको मिलवाने के लिए अगर वो राजी नहीं हैं तो इसका मतलब अभी वो इस रिश्ते को शादी में बदलने की नहीं सोच रहे हैं। 

4. जिम्मेदारी से मुंह फेरते हैं

अगर शादी की बात को लेकर अक्सर वो टाल जाते हैं या ये कह देते हैं कि अभी वो इतनी बड़ी जिम्मेदारी उठाने को तैयार नहीं हैं तो भी आपको इस रिश्ते के बारे में सोचना पड़ेगा। आपको उनसे बात करनी चाहिए। 

5. जब फ्यूचर डिस्कशन के लिए नहीं हो तैयार

कभी आप उनसे शादी के बाद की फ्यूचर प्लानिंग कर रही हों तो वो बिल्कुल इंट्रस्ट ना ले रहे हों या आपकी बात को मजाक में टाल दे रहे हों तो ये भी गलत साइन है। आपको फौरन उनसे इस विषय पर बात करनी चाहिए। 

Web Title: signs that he is not going to marry you

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे