रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए घर में नहीं, इस खास जगह सेक्स करना पसंद करते हैं कपल्स
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 12, 2019 06:35 AM2019-09-12T06:35:40+5:302019-09-12T15:08:49+5:30
कपल बेहतर सेक्स के लिए प्राइवेसी और सुकून भरी जगह खोंजते हैं। घर से ज्यादा वो सुकून और कहां मिल सकता है। लेकिन एक रिसर्च में चौंकाने वाली बात सामने आई है।
रिलेशनशिप हो या मैरिड लाइफ, दोनों को बेहतर बनाने के लिए सेक्स बहुत जरूरी होता है। लेकिन सेक्स के लिए दोनों पार्टनर का कंफर्टेबल होना बहुत जरूरी है। अगर दोनों एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल होंगे तो सेक्स और रोमांस को ज्यादा एंजॉय कर सकते हैं।
कपल बेहतर सेक्स के लिए प्राइवेसी और सुकून भरी जगह खोंजते हैं। घर से ज्यादा वो सुकून और कहां मिल सकता है। लेकिन एक रिसर्च में चौंकाने वाली बात सामने आई है।
रिसर्च से पता चला है कि कपल अपने बेडरूम से ज्यादा होटल में सेक्स को एंजॉय करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि होटल रूम में कपल्स का सैटिस्फैकशन लेवल ज्यादा होता है। रिसर्च में कहा गया है कि बेडरूम की जगह किसी दूसरे स्थान पर सेक्स के दौरान कपल में एक्साइटमेंट ज्यादा बढ़ जाती है।
फीलिंग्स में नहीं पड़ती खलल
घर के स्ट्रेस से दूरी भी कपल को होटल में बेहतर सेक्स का एंजॉयमेंट देती है। घर पर परिवार के लोगों की मौजूदगी और जिम्मेदारी कपल में सेक्स की फीलिंग्स में खलल डालती है। खासतौर पर महिलाएं इस सब चीजों से ज्यादा प्रभावित होती हैं।
रोमांस में आता है ज्यादा मजा
रोमांस के बिना सेक्स कोई भी एंजॉय नहीं कर सकता। होटल में रहने के दौरान कपल एक दूसरे को ज्यादा पैंपर करते हैं और क्वालिटी टाइम बिताते हैं, जो उनके रोमांस को फिर से जिंदा करता है। रोमांस को फील करते हुए कपल सेक्स को ज्यादा एंजॉय करते हैं।
सेक्स में ज्यादा टाइम करते हैं स्पेंड
होटल में सेक्स के दौरान कपल एक-दूसरे को ज्यादा टाइम देते हैं। इस दौरान वो नई-नई पोजिशन भी ट्राई कर सकते हैं। घर से ज्यादा होटल में नई पोजिशन को ट्राई करना ज्यादा आसान होता है। साथ ही वो खुलकर अपनी बातें शेयर कर सकते हैं।