बॉयफ्रेंड अगर हो गया है नाराज तो मनाएं इस तरह, मिनटों में दूर होगा गुस्सा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 12, 2019 12:27 PM2019-09-12T12:27:07+5:302019-09-12T12:27:07+5:30

अक्सर लड़कों के नाराज होने पर लड़कियां सोचने लगती है कि अपने बॉयफ्रेंड को कैसे मनाएंगी? यहां कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से अपने ब्वॉयफ्रेंड की नाराजगी को दूर कर सकती हैं।

Relationship Tips: 4 things to do if your Boyfriend get Angry at you in Hindi | बॉयफ्रेंड अगर हो गया है नाराज तो मनाएं इस तरह, मिनटों में दूर होगा गुस्सा

4 things to do if your Boyfriend get Angry

Highlightsकहते हैं मर्दों को खुश करना हो तो उनके पेट से होकर गुजरना पड़ता है अपने बॉयफ्रेंड से उसकी नाराजगी या फिर मूड खराब होने का कारण पूछ सकती है

कई बार रिश्ते में एक ही तरह के इंसान नहीं होते। रिश्ते में कई बार गर्लफ्रेंड नाराज होती है तो कई बार बॉयफ्रेंड। अक्सर आपने सुना या देखा होगा कि रिलेशनशिप में बात-बात पर गर्लफ्रेंड नाराज होती है लेकिन कई बार ब्वॉयफ्रेंड भी नाराज होते दिखेंगे।

अक्सर लड़कों के नाराज होने पर लड़कियां सोचने लगती है कि अपने बॉयफ्रेंड को कैसे मनाएंगी? ऐसे में हम आपकी मदद करेंगे। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बड़ी ही आसानी से अपने ब्वॉयफ्रेंड की नाराजगी को दूर कर सकती हैं।

आपका बॉयफ्रेंड क्यों नाराज है इस बात को जानने की कोशिश करें
आपका बॉयफ्रेंड क्यों नाराज है इस बात को जानने की कोशिश करें

मूड खराब होने का कारण जानें

आपका बॉयफ्रेंड क्यों नाराज है इस बात को जानने की कोशिश करें। आप चाहें तो सीधे तौर पर अपने बॉयफ्रेंड से उसकी नाराजगी या फिर मूड खराब होने का कारण पूछ सकती है। ऐसा करने पर कई बार बॉयफ्रेंड मन में दबाकर रखी गईं चीजों के बारे में बहुत कुछ बता देता है। बातों को शेयर कर लेने से हो सकता है कि आपका ब्वॉयफ्रेंड हल्का फील करें।

उनके मूड को अच्छा करने के लिए आप उनकी पसंद का खाना भी बना सकती हैं
उनके मूड को अच्छा करने के लिए आप उनकी पसंद का खाना भी बना सकती हैं

दिल का रास्ता पेट से

कहते हैं लड़कों के दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। ऐसे में उनके मूड को अच्छा करने के लिए आप उनकी पसंद का खाना भी बना सकती हैं। कहते हैं मर्दों को खुश करना हो तो उनके पेट से होकर गुजरना पड़ता है और ऐसे में बेहतरीन खाना आपके बॉयफ्रेंड का मूड तुरंत ठीक कर सकता है।

आप चाहें तो उनकी पसंद का कोई गिफ्ट खरीद लें
आप चाहें तो उनकी पसंद का कोई गिफ्ट खरीद लें

सरप्राइज दें

आपके पार्टनर का मूड खराब होने पर आप उसे सरप्राइज दे सकती हैं। आप किसी भी तरह का सरप्राइज देकर उनके मूड को अच्छा करने की कोशिश कर सकती है। आप चाहें तो उनकी पसंद का कोई गिफ्ट खरीद लें। या फिर उसको किसी मैसेज के साथ कार्ड दे सकती हैं। इससे बॉयफ्रेंड को अच्छा लगेगा और वह जल्द ही मान भी सकता है।

आप अपने बॉयफ्रेंड को उनकी पसंद का फूल दे सकती हैं
आप अपने बॉयफ्रेंड को उनकी पसंद का फूल दे सकती हैं

फेवरेट फूल गिफ्ट करें

अक्सर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को चॉकलेट या फूल गिफ्ट करते हैं लेकिन ये दोनों चीजें लड़को को भी पसंद आती है। ऐसे में आप अपने बॉयफ्रेंड को चॉकलेट खिला सकती हैं। कहते है मीठा खाने से मूड अच्छा हो जाता है।

Web Title: Relationship Tips: 4 things to do if your Boyfriend get Angry at you in Hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे