Raksha Bandhan 2019: 5 मिनट में घर पर बनाएं बाजार से ज्यादा सुंदर राखी, खर्च होंगे 20 रु, पढ़ें 5 लेटेस्ट विधि

By उस्मान | Published: August 14, 2019 12:52 PM2019-08-14T12:52:51+5:302019-08-14T12:52:51+5:30

Raksha Bandhan rakhi making ideas at home: बाजार में मिलने वाली राखियां काफी महंगी होती हैं और आपको उस तरह की राखी नहीं मिल पाती हैं, जो आपको पसंद हो।

Raksha Bandhan rakhi making ideas at home: how to make handmade rakhi designs step by step, rakhi design 2019, rakhi making material, rakhi making competition ideas, rakhi making for kids in Hindi | Raksha Bandhan 2019: 5 मिनट में घर पर बनाएं बाजार से ज्यादा सुंदर राखी, खर्च होंगे 20 रु, पढ़ें 5 लेटेस्ट विधि

Raksha Bandhan 2019: 5 मिनट में घर पर बनाएं बाजार से ज्यादा सुंदर राखी, खर्च होंगे 20 रु, पढ़ें 5 लेटेस्ट विधि

भारत में रक्षाबंधन का पर्व 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसे सुरक्षा का वजन देता है। इन दिनों बाजार रंग बिरंगी राखियों से सजे हैं। बाजार में विभिन्न तरह की राखियां बिक रही हैं। हालांकि बाजार में मिलने वाली राखियां काफी महंगी होती हैं और आपको उस तरह की राखी नहीं मिल पाती हैं, जो आपको पसंद हो। हम आपको घर में राखियां बनाने की विधि बता रहे हैं, जो बाजार से सुंदर और सस्ती पड़ेंगी।  

1) फूलों की राखी
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए
-रेशम के रंगि बरंगे धागे 
- राखी को मोतियों से सजाने के लिए रंग बिरंगे छोटे व बड़े साइज़ के मोती
- किसी भी रंग के स्पंज

विधि
रेशम के धागों को आपस में गूंथ लें
मोतियों को सुई से धागों में पिरो लें
कुछ मोतियों को धागे के दोनों छोरों पर लगा दें, बीच में जगह छोड़ दें
इस जगह स्पंज काटकर चिपका दें 
इसके ऊपर मोती लगायें

2) मोती-चावल की राखी
इसके लिए आपको चाहिए
-चावल के दाने
- मोती जड़े नग़ 
- रंग बिरंगे कपड़े 
- रेशमी धागा और चिपकाने के लिए गोंद 

विधि 
चावल के दानों को फूल के डिजाइन में गोंद से चिपका लें
उस पर नग भी चिपका लें
कपड़े को फूल के आकार में काटकर चावल की डिजाइन वाली राखी पर चिपका लें
कपड़े के नीचे फंदे वाला रेशमी धागा गोंद से चिपका दें

3) प्लेन वाली राखी
इसके लिए आपको चाहिए
- फोम स्टिकर सेट
- किसी भी रंग का प्लेन
- लाल रंग की साटन रिबन
- चिपकने वाला किसी भी रंग का स्टिकर  
- काला और लाल मार्कर 
 
विधि
- प्लेन स्टिकर के दोनों ओर काले मार्कर से निशान बनाएं 
- अब लाल मार्कर से खिड़कियों के निशान बनाएं 
- प्लेन के स्टिकर को रिबन पर चिपका दें
- बच्चों की मनपसंद राखी तैयार है

 4) ओम राखी 
इसे बनाना बहुत आसान है। आपको बाजार में ओम बने हुए डिस्क मिल जायेंगे। आप अपनी पसंद का डिस्क खरीदकर लें। इसके साथ रेशम का चमकार धागा भी ले लें। इस धागे के ऊपर ओम डिस्क को चिपका दें। इसे सजाने के लिए आप चावल के दाने और रंग बिरंगे मोतियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

5) मोर वाली राखी 
इस तरह की राखियां बच्चों को बहुत पसंद आती हैं। इसके लिए आपको बाजार में मोर के पंख मिल जायेंगे। इसके अलावा आप रेशम का धागा ले लें। इस पंख को रेशम के धागे में चिपका दें। यह राखी देखने में सुंदर लगती है और बहुत सस्ते में बन जाती है।  

Web Title: Raksha Bandhan rakhi making ideas at home: how to make handmade rakhi designs step by step, rakhi design 2019, rakhi making material, rakhi making competition ideas, rakhi making for kids in Hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे