सिर्फ अरेंज ही नहीं बल्कि लव मैरिज के बाद भी कपल्स को होती है ये 5 प्रॉब्लम्स

By मेघना वर्मा | Published: June 30, 2020 12:20 PM2020-06-30T12:20:09+5:302020-06-30T12:20:09+5:30

लव मैरिज करने के बाद भी बहुत सी ऐसी परेशानी है जिसे कपल्स को झलेना पड़ता है। 

problems faced after love marriage | सिर्फ अरेंज ही नहीं बल्कि लव मैरिज के बाद भी कपल्स को होती है ये 5 प्रॉब्लम्स

सिर्फ अरेंज ही नहीं बल्कि लव मैरिज के बाद भी कपल्स को होती है ये 5 प्रॉब्लम्स

Highlightsकिसी दूसरे कल्चर को अडॉप्ट करना थोड़ा मुश्किल होता है। अरेंज मैरिज हो या लव, पार्टनर एक-दूसरे को अच्छी तरह शादी के बाद ही समझ पाते हैं।

अक्सर लोग कहते हैं कि लव मैरिज करने वालों की लाइफ में सिर्फ रोमांस होता है और उनकी लाइफ में शादी के बाद कोई परेशानी नहीं होती। वहीं अरेंज मैरिज को लेकर भी लोगों ने कई सारी धारणाएं बना रखी हैं। मगर ऐसा नहीं है लव मैरिज करने के बाद भी बहुत सी ऐसी परेशानी है जिसे कपल्स को झलेना पड़ता है। 

लव मैरिज से पहले अपने घरवालों को मनाने की समस्या और शादी के बाद भी प्रॉब्लम लगी रहती है। नहीं ऐसा नहीं है कि सभी लव मैरिज कपल के साथ ये समस्या होती है मगर कुछ लोगों के साथ ये प्रॉब्लम्स होती हैं। आज हम आपको यहां वही सारी परेशानी बताने जा रहे हैं जिससे लव मैरिज करने के बाद भी एक कपल को झलेनी पड़ती है।

1. सास-ससुर नहीं करते पसंद

जैसा कि पहले भी कहा गया है ऐसा नहीं है कि सभी को ये परेशानी हैंडिल करनी पड़े मगर कुछ लोग होते हैं जिनकी लव मैरिज होती है मगर उसके बाद उनके सास-ससुर उन्हें पसंद नहीं करते। उनका रूड बिहेवियर को झेलना पड़ता है। हलांकि अपने बिहेवियर और प्यार से उनका दिल जीत लेते हैं। मगर कुछ दिनों तक उनका बिहेवियर झेलना पड़ता है।

2. शादी के बाद समझ पाते हैं अपने पार्टनर को

अरेंज मैरिज हो या लव, पार्टनर एक-दूसरे को अच्छी तरह शादी के बाद ही समझ पाते हैं। एक-दूसरे के साथ 24 घंटे रहने पर भी बहुत से नए एक्सपीरिएंस आपको समझ आते हैं। इनमें भी बहुत से कपल ऐसे होते हैं जिनके बीच झगड़ा भी होने लगता है। मगर इस प्रॉब्लम से भी वो खुद को  निकाल लेते हैं।

3. किसी दूसरे कल्चर में एडजस्ट करना

किसी दूसरे कल्चर को अडॉप्ट करना थोड़ा मुश्किल होता है। नई रीति-रिवाजों को सीखना अपने आप में चैलेंजिगं होता है। नई चीजों को एडॉप्ट करने में कई सारी मुसीबते भी होती हैं। कई बार रिश्तेदारों के तानों को भी सुनना पड़ता है। 

4. पार्टनर नहीं रहना चाहते परिवार के साथ

अक्सर ये समस्या भी देखी जाती है कि लव मैरिज के बाद पार्टनर परिवार के साथ नहीं रहना चाहते। वो कहीं किसी और घर में शिफ्ट होना चाहते हैं। ऐसे में परिवार और पार्टनर के बीच मैनेज करना बहुत मुश्किल हो जाता है। कई बार तो इस टॉपिक को लेकर लड़ाई तक हो जाती है।

5. पैरेंट्स से नहीं कर सकते शिकायत

भारतीय समाज में लव मैरिज के बाद आप मां-बाप से किसी भी तरह की शिकायत नहीं कर सकते। आपको पता है कि घरवालों से कितनी मिन्नतें या झगड़े के बाद आपने अपने पार्टनर से शादी की है ऐसे में अगर आप शादी के बाद की कोई समस्या को उनके साथ साझा करेंगे तो ताने सुनने को मिलेंगे।

Web Title: problems faced after love marriage

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे