प्रियंका-निक से हर कपल्स को लेना चाहिए इंस्पिरेशन, कभी नहीं तोड़ते रिलेशनशिप के ये 5 गोल्डन Rules

By मेघना वर्मा | Published: March 6, 2020 02:34 PM2020-03-06T14:34:25+5:302020-03-06T14:34:25+5:30

प्रियंका और निक इतने बिजी रूटीन में भी एक-दूसरे के लिए समय निकालते हैं और यही कारण है कि दोनों का रिश्ता इतना खूबसूरत है।

priyanka chopra and nick jonas married life rules every couple should follow | प्रियंका-निक से हर कपल्स को लेना चाहिए इंस्पिरेशन, कभी नहीं तोड़ते रिलेशनशिप के ये 5 गोल्डन Rules

प्रियंका-निक से हर कपल्स को लेना चाहिए इंस्पिरेशन, कभी नहीं तोड़ते रिलेशनशिप के ये 5 गोल्डन Rules

Highlightsसमय निकालकर एक-दूसरे के साथ समय बिताना भी जरूरी है।काम कितना भी हो मगर अपने पार्टनर के लिए समय निकालना जरूरी है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस लोगों के दिलों में घर करते हैं। अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी कपल्स एक-दूसरे के लिए समय जरूर निकालते हैं। दोनों ही अलग-अलग देश और संस्कृति के हैं और दोनों ही एक इंस्पायरड कपल हैं। 

प्रियंका और निक इतने बिजी रूटीन में भी एक-दूसरे के लिए समय निकालते हैं और यही कारण है कि दोनों का रिश्ता इतना खूबसूरत है। प्यार को बरकरार रखने के लिए ये कपल कुछ अनकहे रूल्स फॉलो करता है जिससे उनके रिश्ते में और मिठास आ जाती है। हर कपल को ये रूल्स जरूर फॉलो करने चाहिए। 

आइए आपको बताते हैं क्या हैं ये रूल-

1. नहीं रहते ज्यादा दिनों तक दूर

प्रियंका और निक दोनों ही एक दूसरे से ज्यादा दिनों के लिए दूर नहीं रहते। अगर काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाते भी हैं तो दो-तीन हफ्ते में एक-दूसरे के लिए समय निकालकर मिलने जरूर आते हैं। 

2. करते हैं एक-दूजे को शामिल

अपना कोई भी फैसला या किसी भी बात के लिए दोनों ही एक-दूसरे को शामिल करते हैं। फिर चाहे वो पर्सनल हो या प्रोफेशनल। इससे दोनों को एक-दूसरे के और करीब आने का मौका मिलता है साथ ही सामने वाली की पसंद या ना पसंद भी समझ आ जाती है।

3. फोन से रहते हैं कनेक्ट

अक्सर सोशल मीडिया पर आपने भी दोनों को एक्टिव देखा होगा। दोनों ही फोन से एक-दूसरे से कनेक्ट रहते हैं। अगर शूटिंग के लिए या किसी और काम से दोनों बाहर हैं तो फोन से कनेक्ट रहकर दोनों एक-दूसरे के करीब फील करते हैं। 

4. वेकेशन है जरूरी

समय निकालकर एक-दूसरे के साथ समय बिताना भी जरूरी है। निक और प्रियंका इस गोल्डन रूल्स को जरूर फॉलो करते हैं। इससे ना केवल ये कपल एक-दूसरे के करीब आता है बल्कि दोनों की टेंशन भी दूर हो जाती है।

5. काम का कोई बहाना नहीं

काम कितना भी हो मगर अपने पार्टनर के लिए समय निकालना जरूरी है। दोनों ही इसके लिए तैयार रहते हैं और जब भी वक्त मिलता है अपने पार्टनर के साथ समय बिताते हैं इसमें किसी भी तरह का बहाना नहीं करते।

Web Title: priyanka chopra and nick jonas married life rules every couple should follow

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे