11 साल छोटे निक जोनस पत्नी प्रियंका के इन बातों पर हैं फिदा, जानें क्या है इनके रिश्ते की खासियत

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: September 17, 2019 11:35 AM2019-09-17T11:35:23+5:302019-09-17T11:58:32+5:30

Why Men like to date an Older Woman: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस में 11 साल का अंतर है। निक प्रियंका से 11 साल छोटे हैं। निक की उम्र जहां 27 साल  है, वहीं प्रियंका चोपड़ा 37 साल की हैं। उम्र का फासला होने के बाद भी ये स्टार कपल काफी अट्रैक्टिव लगते हैं।

Nick Jonas Bday: why men like to date an older woman, benefits to dating an older woman, 4 reasons why men fall in love with Older women in hindi | 11 साल छोटे निक जोनस पत्नी प्रियंका के इन बातों पर हैं फिदा, जानें क्या है इनके रिश्ते की खासियत

why men like to date an older woman

Highlightsनिक प्रियंका की खूबसूरती के साथ ही उनकी इंटेलिजेंसी को भी काफी पसंद करते हैंपुरूषों को इंटेलिजेंट महिलाएं ज्यादा आकर्षित करती हैंबड़ी उम्र की महिलाएं अपनी भावनाओं पर जल्दी काबू पा लेती है

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हमेशा से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। जयपुर महल में इन्होंने बड़े ही धूमधाम से शादी की। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के उम्र में काफी अंतर है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस में 11 साल का अंतर है। निक प्रियंका से 11 साल छोटे हैं। निक की उम्र जहां 27 साल  है, वहीं प्रियंका चोपड़ा 37 साल की हैं। उम्र का फासला होने के बाद भी ये स्टार कपल काफी अट्रैक्टिव लगते हैं।

उम्र का फासला होने के बाद भी ये स्टार कपल काफी अट्रैक्टिव लगते हैं
उम्र का फासला होने के बाद भी ये स्टार कपल काफी अट्रैक्टिव लगते हैं

निक का कहना है कि वह सिर्फ प्रियंका की खूबसूरती पर ही फिदा नहीं है बल्कि उनमें कई और ऐसी क्वालिटी हैं जिन पर वह मर मिटे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बता रहे हैं जो पुरुषों को अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रति आकर्षित करती हैं।

कॉन्फिडेंस लेवल

जिन महिलाओं की उम्र ज्यादा होती है, वह खुद को दूसरे से बेहतर समझने लगती है। इन महिलाओं में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं रहती। ऐसे में ये बात सही है कि अगर पुरुष अपने से बड़ी महिला को पसंद करता है तो वह उससे ज्यादा आत्मविश्वासी और समझदार भी होगी।

इंटेलिजेंसी

निक ने हाल ही में कहा है कि वह प्रियंका की खूबसूरती के साथ ही उनकी इंटेलिजेंसी को भी काफी पसंद करते हैं। निक का कहना है कि प्रियंका जितनी खूबसूरत बाहर से उतनी ही खूबसूरती से फैसला भी लेती है। उनके अंदर तुरंत फैसला लेने का गुण है।

वो सिर्फ एक खूबी के लिए प्रियंका के प्यार में नहीं है बल्कि उनके अंदर कई सारी खास बातें हैं। निक का मानना है कि प्रियंका उनकी फैमिली के लिए पूरी तरह से फिट बैठती है। इससे साफ पता चलता है पुरूषों को इंटेलिजेंट महिलाएं ज्यादा आकर्षित करती हैं।

रिलेशन को लेकर सीरियस

ज्यादा उम्र की महिलाएं अपने रिश्ते को लेकर हमेशा सीरिसय होती हैं। वह अपने पार्टनर के साथ बिताएं हर पल को काफी गंभीरता से लेती है क्योंकि उनके लिए भावनाएं ज्यादा मायने रखती है। पुरुषों को ऐसी महिलाएं ज्यादा आकर्षित करती है जो उनके प्यार को गंभीरता से लें।

इमोशन पर कंट्रोल

पुरूषों को एक और बात जो महिलाओं में सबसे खास लगती है वो है इमोशनली स्ट्रॉन्ग होना। बड़ी उम्र की महिलाएं अपनी भावनाओं पर जल्दी काबू पा लेती है। साथ ही ये परेशान जीवनसाथी को इमोशनल सपोर्ट करती है। जबकि कम उम्र की महिलाओं में ये सपोर्ट मिलना मुश्किल होता है।

English summary :
Women who are older tend to have better understanding than young female. There is no lack of confidence in these women. In such a situation, it is true that if a man likes a woman older than him, then he will be more confident and understanding than that.


Web Title: Nick Jonas Bday: why men like to date an older woman, benefits to dating an older woman, 4 reasons why men fall in love with Older women in hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे