राशि अनुसार जानिए अपनी पर्सनालिटी का एक ऐसा गुण, जो आपको कोई नहीं बताएगा
By गुलनीत कौर | Published: June 9, 2019 04:11 PM2019-06-09T16:11:29+5:302019-06-09T16:11:29+5:30
कई बार अपने ही स्वभाव की सबसे अच्छी बात हम नहीं जानते हैं और जब किसी से पूछते हैं तो हमें अलग अलग जवाब मिलते हैं। मगर अगर जोडिएक साइन यानी राशि अनुसार आप सही जवाब पा सकते हैं, आइए जानें यहां
आपके स्वभाव की सबसे अच्छी बात क्या है अगर यह सवाल किसी भी दोस्त या रिश्तेदार से करेंगे तो हर कोई अलग अलग जवाब देगा। लेकिन अगर जोडिएक साइन यानी राशि अनुसार जानेंगे तो आपको एकदम सटीक जवाब मिलेगा। तो चलिए एक एक करके सभी राशियों के स्वभाव का एक ऐसा अगुन बताते हैं जो वे शायद खुद भी नहीं जानते होंगे।
मेष राशि
पॉजिटिव रहते हैं: मेष राशि वाले जिंदगी की तमाम उलझनों में होने के बावजूद भे खुद को पॉजिटिव रखने का तरीका ढूंढ लेते हैं। अगर दिक्कत के समय किसी मेष राशि वाले से हल मांगेंगे तो समाधान लेने के साथ के साथ मूड भी अच्छा करके लौटेंगे
वृषभ राशि
हर पल दूसरों के लिए खड़े हैं: कोई दोस्त, रिश्तेदार या सिर्फ जान पहचान वाला शख्स, किसी को मुसीबत में देख बिना सोचे समझे मदद करने वाला व्यक्ति यकीनन वृषभ राशि का है
मिथुन राशि
समझदारी: मिथुन राशि के लोग हर परिस्थिति में सिर्फ और सिर्फ समझदारी को अपना कंधा बनाते हैं। इनकी समझदारी ही इन्हें और इनके आसपास के लोगों के काम आती है
कर्क राशि
मदद करने वाला स्वभाव: आप मुसीबत में हैं और कर्क राशि के व्यक्ति को मदद के लिए बुलाएं तो यकीन मानी वो अपना हर जरूरी काम छोड़कर आपके पास आएगा। ये लोग सिर्फ अपनों की ही नहीं, पराए लोगों की भी मदद करने को तैयार रहते हैं
सिंह राशि
ये भी हैं इमोशनल: सिंह राशि के लोगों को हमेशा कठोर, गुस्से वाले लोगों में गिना जाता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वे भी इमोशनल हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि ये अपनी भावनाओं को किसी के सामने व्यक्त नहीं करते। सिर्फ इसलिए ताकि सामने वाले को इनकी भावनाओं से नुकसान ना हो
कन्या राशि
सबका ख्याल रखने वाले: एक मां अपने बच्चों का पूरा ख्याल रखती है। खुद भूखे रह लेगी, अपनी इच्छा का अकत्ल कर देगी लेकिन अपने बच्चों को भरपेट खाना खिलाएगी, उनकी हर इच्छा को पूरा करने की कोशिश करती है। कन्या राशि के लोग कुछ ऐसे ही होते हैं
तुला राशि
ये हैं परफेक्शनिस्ट: परफेक्शन के करीब रहने वाले तुला राशि के लोग हमेशा खुद को और भी बेहतर बनाने में लगे रहते हैं। उनके द्वारा किया गया काम भले ही पूरा हो गया और सही भी है, लेकिन उस काम को और कितने तरीकों से सफल बनाया जा सकता है, इस काम में लगे रहेंगे
वृश्चिक राशि
कलात्मक: अगर आपका राशि चिह्न वृश्चिक है तो आप उन लोगों में से हैं जिनके पास कला का खजाना है। कमरे के एक कोने में बैठकर हजारों सपने बुनना, मन ही मन उनकी प्लानिंग करना और कैसे वह पैनिंग काम करेगी, ये वृश्चिक राशि के लोग करते हैं
धनु राशि
खुले विचारों वाले: दुनिया को दिमाग के बड़े लेंस से देखना, हर विचार में पॉजिटिव फीलिंग लाना और किसी के भी बारे में बुरे विचार अपने मन में ना रखना, ये हैं धनु राशि के लोग। इनके ये छोटे छोटे गुण इन्हें कुल मिलाकर एक अच्छा इंसान बनाते हैं
मकर राशि
काम पर फोकस रहता है: इन्हें कोई काम मिले तो उसे पूरा किए बिना ये चैन की सांस नहीं लेते हैं। हर पल इनके दिमाग में उस काम को खत्म करने का ख्याल चलता रहता है। अगर आप भी इन्हें कोई काम दें तो आपको निराशा का मुख नहीं देखना पड़ेगा
कुंभ राशि
प्रकृति प्रेमी: कुछ लोग अपना ख्याल रखते हैं, कुछ दूसरों का लेकिन कुंभ राशि के लोगों को इंसानों से बढ़कर पेड़-पौधों और अपनी प्रकृति से प्यार है। किस तरह से अपने आसपास के वातावरण को रहने लायक बनाया जाए, इसपर सोचते हैं
मीन राशि
सबकी बात सुनते हैं: मीन राशि के लोग अगर आपके दोस्त हैं तो आप नोटिस करेंगे कि ये लोग कभी भी किसी को इग्नोर नहीं करते हैं। सामने वाले की पूरी बात सुनते हैं। बात सुनने के बाद आगे क्या करना है क्या नहीं, यह अलग बात है