इन 5 इशारों से समझिए लड़की नहीं करती है आपको पसंद, लव-रिलेशनशिप से रहना चाहती है दूर
By मेघना वर्मा | Published: January 27, 2020 12:50 PM2020-01-27T12:50:26+5:302020-01-27T12:50:26+5:30
लड़कियों के मन में आपको लेकर क्या चल रहा है या वो आपके बारे में क्या सोचती हैं इस चीज को समझने के लिए कई बार तो कई लड़को को बहुत सारे हतकंडे अपनाने पड़ते हैं ताकि वो लड़कियों के दिलों की बात जान जाएं।
किसी से प्यार करने के लिए किसी बहाने की जरूरत नहीं होती। बस आपको सामने वाले का नेचर पसंद आ जाए या सामने वाले का अंदाज भा जाए तो आप उनके दीवाने हो जोते हैं। लेकिन लड़कियों के मामले में इस चीज को समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि वो आपको पसंद करती हैं या नहीं।
लड़कियों के मन में आपको लेकर क्या चल रहा है या वो आपके बारे में क्या सोचती हैं इस चीज को समझने के लिए कई बार तो कई लड़को को बहुत सारे हतकंडे अपनाने पड़ते हैं ताकि वो लड़कियों के दिलों की बात जान जाएं। मगर ऐसा नहीं होता मगर आप कोशिश करें तो लड़कियों द्वारा दिए गए कुछ संकेतों से इस बात का पता लगा सकते हैं कि वो आपको पसंद करती हैं या नहीं।
आइए बताते हैं कौन से हैं वो संकेत
1. मैं अभी खुद पर ध्यान देना चाहती हूं
लड़कियां खुलकर बोलने से झिझकती हैं। अक्सर वो बातों को घुमा-फिरा कर बोलती हैं। जिससे सामने वाला बात भी समझ जाए और उसका दिल भी ना दुखे। इन्हीं बातों में से एक बात ये भी होती है। जब लड़कियां ये बताना चाहती हैं कि फिलहाल वो किसी लव रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं हैं तो वह यही कहती हैं कि अभी मुझे खुद पर ध्यान देना है।
2. मुझे अकेले रहना ज्यादा अच्छा लगता है
अक्सर लड़कियों को सिंगल रहना भी पसंद होता है। वो दोस्त चाहे जितने बना लें मगर किसी सीरियस रिलेशनशिप में आने के लिए वो तैयार नहीं होतीं। अगर अक्सर वो बात करते समय इस लाइन का प्रयोग करें तो समझ जाइए कि वो अभी किसी भी रिश्ते के लिए तैयार नहीं है।
3. मैं तुम्हें उस नजर ने नहीं देखती
कुछ लड़कियां बेहद फ्रेंक होती हैं। अगर उन्हें आपको तरफ से कोई भी संकेत मिलते हैं तो वो फौरन बोल देती हैं कि वो आपको सिर्फ दोस्त समझती हैं। इसलिए बेहतर है अपने आगे बढ़ने के प्रयास को रोक लीजिए क्योंकि वो आपको सिर्फ एक अच्छा दोस्ता या कलीग ही मानती हैं।
4. अभी प्यार के लिए सही वक्त नहीं है
हो सकता है वो अभी-अभी किसी पुराने रिश्ते से बाहर निकली हों या उनके जिंदगी में कोई बुरा अनुभव झेला हो। इसीलिए आपके अप्रोच करने के बाद भी वो कहती हैं कि अभी प्यार के लिए सही वक्त नहीं तो आपको वहीं रुक जाना चाहिए। वो आपसे इस समय किसी भी तरह के प्यार या रिलेशनशिप की उम्मीद नहीं करतीं इस बात को समझना होगा।
5. मेरी जिंदगी में और कोई भी है
आपको पता है कि वो सिंगल हैं उसके बाद भी वह कहें कि उनकी जिदंगी में और भी कोई है। खासतौर पर जब भी आपके सामने ये लाइन कहें तो आपको समझ जाना चाहिए कि वो आपके साथ किसी भी तरह के रिलेशनशिप में नहीं आना चाहतीं इसलिए वो इन चीजों को बोलती रहती हैं।