शादी के पहले दिन से ही पति-पत्नी जरूर करें ये 5 काम, रिश्ता बनता है मजबूत

By गुलनीत कौर | Published: July 12, 2019 11:26 AM2019-07-12T11:26:50+5:302019-07-12T11:26:50+5:30

रोमांस, प्यार, सेक्स, सिर्फ ये ही शादी की जरूरतें नहीं है। एक दूसरे की ढाल बनना, केयर करना, ये चीजें भी शादी के इन बंधन को मजबूत बनाती हैं। दुख हो या सुख, पार्टनर को इस बात का एहसास दिलाएं कि आप हमेशा उनके साथ हैं।

Happy Marriage Life Tips: 5 things every husband wife must do to live a happy married life | शादी के पहले दिन से ही पति-पत्नी जरूर करें ये 5 काम, रिश्ता बनता है मजबूत

शादी के पहले दिन से ही पति-पत्नी जरूर करें ये 5 काम, रिश्ता बनता है मजबूत

लोग अक्सर पूछते हैं कि एक सफल शादीशुदा जिंदगी का राज क्या है? कैसे इतने सालों तक पति-पत्नी अपना रिश्ता निभाते हैं? कैसे अलग अलग स्पोच होने के बावजूद भी वे साथ रहते हैं और दोनों के बीच का प्यार कभी नहीं मरता, बल्कि वक्त के साथ बढ़ता ही है। इन सभी सवालों का केवल एक ही जवाब है और वह यह कि अगर शादी को सफल बनाए रखना है तो आपको छोटी छोटी बातों, जरूरतों पर ध्यान देना होगा। हम यहां आपको 5 ऐसे काम बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर शादी के बाद पहले दिन से ही पति-पत्नी दोनों करें, तो उन्हें एक दूसरे से कोई अलग नहीं कर सकता। उनकी शादी सफल शादी कहलाएगी।

1) आई लव यू

हमें आपसे प्यार है या फिर अंग्रेजी में आई लव यू, इन शब्दों की अहमियत पति-पत्नी को कभी नहीं भूलनी चाहिए। समय समय पर एक दूसरे से ये लफ्ज़ कहने चाहिए। कुछ लोगों को आई लव यू कहना अटपटा लगता है, अगर ऐसा है तो प्यार व्यक्त करने का कोई और अंदाज चुन लें। मगर चुनें जरूर, ये दोनों के बीच का प्यार बनाए रखेगा।

2) तुम बहुत सुंदर/हैंडसम हो

दुनिया को आप सुंदर लगें या ना लगें, लेकिन अगर आपके पार्टनर के मुख से आपकी सुंदरता के लिए अच्छे लफ्ज़ निकलते हैं तो आप सदेव खुद को खुशकिस्मत मानेंगे। हर कोई चाहता है कि उसके पार्टनर की नजर में वह सुन्दर दिखे, इसलिए सुंदरता पर तारीफ़ पाना या तारीफ़ करना, दोनों ही महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: बोरियत से भरी सेक्स लाइफ में जान भर देंगे ये 3 काम, आज ही करें ट्राई

3) मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं

रोमांस, प्यार, सेक्स, सिर्फ ये ही शादी की जरूरतें नहीं है। एक दूसरे की ढाल बनना, केयर करना, ये चीजें भी शादी के इन बंधन को मजबूत बनाती हैं। दुख हो या सुख, पार्टनर को इस बात का एहसास दिलाएं कि आप हमेशा उनके साथ हैं। भले ही आप दोनों में झगड़ा हुआ हो, लेकिन पार्टनर को मुसीबत में देख उसकी मदद करना ना भूलें।

4) सरप्राइज देना ना छोड़ें

किसने कहा है कि खुशियाँ खरीदी नहीं जा सकते हैं? शाम को घर लौटते समय बीवी के लिए 10 रुपये का एक लाल गुलाब ले जाएं, प्यार से उसे दें, फिर देखिए उसके चेहरे की मुस्कान। इस तरह के छोटे छोटे सरप्राइज दोनों के बीच प्यार को बनाए रखते हैं। 

5) थैंक यू

अगर हम पति-पत्नी हैं और एक दूसरे की किसी काम में मदद कर रहे हैं तो फिर थैंक यू या धन्यवाद कहने का क्या मतलब है? अगर ऐसा सोचते हैं तो आप गलत करते हैं। आज ही से अपने पार्टनर को थैंक यू कहकर देखें, बदलाव खुद महसूस होगा। इसके अलावा किसी खास मौके पर उनकी आपके जिंदगी में मौजूदगी पर धन्यवादा कहकर देखें। खुशी से फूले नहीं समाएंगे वो।

Web Title: Happy Marriage Life Tips: 5 things every husband wife must do to live a happy married life

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे