लड़कियां पहली मुलाकात में लड़कों में ढूंढती हैं ये 5 चीजें, जान लें आप भी

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: September 19, 2019 10:41 AM2019-09-19T10:41:37+5:302019-09-19T10:41:37+5:30

अगर आप पहली बार किसी लड़की से मिलने जा रहे हैं तो इन बातों को ध्यान रखना चाहिए। पहली मुलाकात में लड़कियां लड़कों के स्वभाव को देखती है। कुछ इसी तरह और भी कई बातें हैं जो हम यहां आपको बताने जा रहे हैं।

Girls find these 5 things in Boys on First Meeting in Hindi | लड़कियां पहली मुलाकात में लड़कों में ढूंढती हैं ये 5 चीजें, जान लें आप भी

Girls find these 5 things in Boys

Highlightsबात करते वक्त कॉन्फिडेंस के साथ आई कॉन्टेक्ट बनाए रखेंपहली डेट पर किसी के साथ बहसबाजी न करेंपहली डेट पर लड़की के साथ खुलकर बात करें लेकिन ज्यादा मजाकिया न बनें

किसी लड़के से पहली मुलाकात लड़की के लिए बेहद खास होता है। लड़के को लेकर उनके मन में कई सवाल होते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि पहली ही मुलाकात में आपको लड़की अपना दिल दे बैठें। लेकिन पहली मुलाकात में लड़कियां सिर्फ लड़कों में कुछ चीजों को तलाशती है।

अगर आप पहली बार किसी लड़की से मिलने जा रहे हैं तो इन बातों को ध्यान रखना चाहिए। पहली मुलाकात में लड़कियां लड़कों के स्वभाव को देखती है। कुछ इसी तरह और भी कई बातें हैं जो हम यहां आपको बताने जा रहे हैं।

हम आपको बताते हैं कि लड़कियां लड़कों में ऐसी कौन-सी चीजें देखती हैं जिनसे वो इंप्रेस होती हैं।

कॉन्फीडेंस

लड़कियां उन लड़कों के प्रति ज्यादा आकर्षित होती हैं जो कॉन्फीडेंट होते हैं। लड़कियं देखती हैं कि लड़के के अंदर कितना आत्मविश्वास भरा है। लड़के ने डेट के लिए क्या ड्रेस या स्टाइल को कैरी किया है इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता बल्कि वह देखती हैं कि उनके साथ डेट कर रहा लड़का कितना कॉन्फीडेंट हैं। 

अगर आपके भीतर आत्मविश्वास की कमी है तो समझिए लड़कियां आपको रिजेक्ट कर सकती हैं।

ईमानदार

लड़कियों को ईमानदार लड़के पसंद होते हैं। पहली डेट पर लड़की के साथ खुलकर बात करें लेकिन ज्यादा मजाकिया न बनें। किस विषय पर कितना बोलना इस बात का ध्यान रखें। अगर आप किसी विषय पर ज्यादा नहीं जानते हैं तो साफ मना कर दें। झूठ न बोलें।

व्यवहार

पहली डेट पर लड़कियां देखती है कि लड़का अपने से नीचे या छोटे लोगों से किस तरह व्यवहार कर रहा है। लड़कियां इस बात पर खास ध्यान देती हैं। कहीं लड़का वेटर या किसी गरीब के साथ बदतमीजी तो नहीं कर रहा है। इसलिए पहली डेट पर किसी के साथ बहसबाजी न करें।

आई कॉन्टेक्ट

आई कॉन्टेक्ट आपके कॉन्फीडेंस को दर्शाता है। आप कितने कॉन्फीडेंट हो यह आपकी आंखे बता देती हैं। लड़कियां पहली मुलाकात में देखती हैं कि वह जिस लड़के के साथ डेट कर रही हैं उसकी नजरें कहां हैं। क्या बात करते वक्त वो अपनी आंखें चुरा रहा है। लड़कियां बहुत जल्दी ही बुरी निगाहों को भांप लेती है।

पहली डेट पर अगर आप लड़की के साथ आई कॉन्टेक्ट की जगह अपने फोन पर लगे हैं तो इससे गलत प्रभाव पड़ता है। बात करते वक्त कॉन्फिडेंस के साथ आई कॉन्टेक्ट बनाए रखें।

पर्सनल हाइजीन

लड़कियां अक्सर इस बात पर भी ध्यान देती है कि उसके साथ डेट पर आने वाला लड़का पर्सनल हाइजीन को लेकर कितना सीरियस है। अगर आपके नाखून बड़े और गंदे हैं या फिर आपके बाल बिखरे हैं तो समझ जाएं कि आपकी पहली डेट उनके साथ आखिरी हो सकती है।

Web Title: Girls find these 5 things in Boys on First Meeting in Hindi

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे