शादी से पहले लड़की से किए इन 4 वादों से क्यों पलट जाते हैं लड़के?

By गुलनीत कौर | Published: January 17, 2019 03:56 PM2019-01-17T15:56:23+5:302019-01-17T15:56:23+5:30

एक्स को याद ना करना या एक्स की मौजूदा पार्टनर से तुलना ना करना, ऐसा वादा लड़के करते तो हैं लेकिन असल में इसे निभाते नहीं हैं। वे भूल जाते हैं कि उनका ऐसा करना उनकी मौजूदा पार्टनर को कितना दुख पहुंचाता है।

Four promises every guy makes to his girl but fails to follow after marriage | शादी से पहले लड़की से किए इन 4 वादों से क्यों पलट जाते हैं लड़के?

शादी से पहले लड़की से किए इन 4 वादों से क्यों पलट जाते हैं लड़के?

नोक-झोक और छोटे-बड़े झगड़े हर रिश्ते में होते हैं। बिना इन खट्टी-मीठी बातों के रिश्ता बोरियत भरा भी हो जाता है। रिश्ते की शुरुआत में मुश्किलें कम होती हैं लेकिन धीरे धीरे जब हम पार्टनर को अच्छी तरह जान जाते हैं तो कई बातों पर झगड़ा होने लगता है। इसमें गलती किसी की भी नहीं होती है। दो अलग लोग जब एक साथ रहना शुरू करते हैं तो परेशानियां आना लाजमी है।

लेकिन साथ रहने का सफर शुरू करने से पहले अक्सर कपल्स एक दूसरे से कुछ वादा करते हैं। शादी के बाद ऐसा होगा, ऐसा अनाहीं होगा, इस बात का ध्यान रखा जाएगा, ऐसे कई वादे बनाए जाते हैं। अब कौन कितने वादे पूरे करता है यह तो हर कपल में अलग अलग होता है लेकिन 4 ऐसे वादे जरूर हैं जो लड़के अपनी पार्टनर से करते हैं और शादी के बाद उन्हें निभाते नहीं हैं। आइए जानते हैं क्या:

1) दूसरी लड़कियों को नहीं देखूंगा

कुछ लड़कों को हर आती जाती लड़की को ताकने की आदत होती है। जरूरी नहीं कि वे उन्हें गलत नजरिए से ही देख रहे हों, लेकिन पास से गुजरती लड़की को मुड़कर दोबारा देखना उनकी आदत में शामिल होता है। कई बार लड़के अपनी पार्टनर से वादा भी करते हैं कि शादी के बाद इस आदत को छोड़ देंगे लेकिन वे ऐसा करते नहीं हैं। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है जिसके मुताबिक पास से गुजरती लड़की को मुड़कर देखना दिमागी आदत है। जिससे चाहकर भी वे छुटकारा नहीं पा सकते हैं। वक्त के साथ यदि उनके दिमाग में इन तरंगों में कुछ बदलाव आए तो यह आदत भी छूट जाती है।

2) मैं किसी से जलन नहीं करुंगा

प्यार में जलन की भावना आना एक इमोशन ही है। अगर पार्टनर किसी और लड़के की तारीफ़ करे या किसी और के साथ वक्त बिताए, भले ही उसकी मंशा साफ हो, लेकिन ऐसे में भी लड़का जलन करे तो यह केवल उसकी भावनाओं को दर्शाता है। यह बताता है कि लड़का दिल से अपनी पार्टनर के करीब है और उसे किसी और के साथ नहीं देख सकता। लेकिन ये जलन कई कठिनाईयां पैदा करती है। लड़के कहते हैं कि वे जलन नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा करने में असफल होते हैं।

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद दोबारा प्यार के लिए मचल रहा है आपका दिल, इन 7 संकेतों से जानें

3) अपनी एक्स को याद नहीं करुंगा

एक्स को याद ना करना या एक्स की मौजूदा पार्टनर से तुलना ना करना, ऐसा वादा लड़के करते तो हैं लेकिन असल में इसे निभाते नहीं हैं। वे भूल जाते हैं कि उनका ऐसा करना उनकी मौजूदा पार्टनर को कितना दुख पहुंचाता है। लेकिन जब भी उनकी पार्टनर किसी बात पर खरी नहीं उतरती है तो वे अपनी एक्स की यादों में खो जाते हैं और झगड़े और भी बढ़ जाते हैं। 

4) वक्त के साथ बदल जाऊंगा

किसी बड़े झगड़े के बाद जब लड़कों को अपनी गलती का एहसास होता है तो वे कहते हैं कि दोबारा ऐसा नहीं होगा। जिस मुद्दे पर झगड़ा हो उसे दोबारा ना दोहराने का वादा करते हैं। हर झगड़े के बाद वे बदल जाएंगे और रिश्ते को सही बनेंगे, ऐसा वादा भी करते हैं। लेकिन इनमें से एक भी बात पूरी नहीं करते हैं। क्योंकि कुछ चीजें आदत का हिस्सा होती हैं और अगर उन्हें बदलना भी हो तो ऐसा करने में काफी समय लगता है। ऐसे में अगर पार्टनर धैर्य से काम ना ले, तो बातें बढ़ जाती हैं। 

Web Title: Four promises every guy makes to his girl but fails to follow after marriage

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे