शादी के ठीक बाद हनीमून जाना चाहिए या कुछ दिन रुककर, जानें दोनों में से क्या है अधिक सही

By गुलनीत कौर | Published: December 13, 2018 12:26 PM2018-12-13T12:26:01+5:302018-12-13T12:26:01+5:30

कुछ कपल्स हनीमून के लिए शादी के ठीक बाद ना जाकर कुछ दिन या महीने बाद जाते हैं। इसके पीछे कई कारण होते हैं। पहला कि आप एक दूसरे के साथ पोरी तरह कंफर्टेबल हो जाते हैं। दूसरा पैसा भी जमा हो जाता है।

Couples should plan honeymoon just after marriage or after some time | शादी के ठीक बाद हनीमून जाना चाहिए या कुछ दिन रुककर, जानें दोनों में से क्या है अधिक सही

शादी के ठीक बाद हनीमून जाना चाहिए या कुछ दिन रुककर, जानें दोनों में से क्या है अधिक सही

शादी से पहले दोस्तों/सहेलियों संग पार्टी और शादी के बाद हनीमून, यह एक ट्रेंड है जिसे आजकल हर कोई फॉलो कर रहा है। शादी से पहले बैचलर पार्टी हो या ना हो, मगर शादी के बाद हनीमून जाना शादी के फंक्शन जैसा इम्पोर्टेन्ट बन गया है। कपल्स के बीच अपने हनीमून को लेकर एक्साइटमेंट भी काफी होती है। लेकिन आजकल हनीमून को लेकर लोगों के विचारों में बदलाव भी आ गया है। 

हनीमून जाना जरूरी है या नहीं? अगर जरूरी है तो हनीमून के लिए शादी के ठीक बाद जाना चाहिए? या फिर कुछ समय रुककर जाना चाहिए? इन तमाम सवालों के जवाब हमें 'क्वोरा' वेबसाइट पर मिले। अगर आपकी जल्द ही शादी होने जा रही है और हनीमून प्लान को लेकर आप कंफ्यूजन में हैं तो आपको इन जवाबों को जरूर पढ़ना चाहिए।

हनीमून से मिलता है एक ब्रेक

क्वोरा पर मौजूद जवाबों के अनुसार हनीमून जाने का सबसे बड़ा फायदा है कि कपल्स को एक ब्रेक मिल जाता है। 3 से 4 दिनों तक चलने वाले शादी के फंक्शन के बाद उन्हें रिलैक्स करने का मौका मिलता है। यह समय उन लोगों के लिए और भी अच्छा होता है जो आजतक केवल परिवार के साथ वेकेशन पर गए हैं। फॅमिली वेकेशन थकाने वाले होते हैं। लेकिन अगर आप केवल 2 लोग वेकेशन पर जाएं तो ज्यादा एन्जॉय कर सकते हैं। 

पार्टनर के करीब जाने का बेहतरीन मौक़ा

केवल फिजिकली ही नहीं, इमोशनल पक्ष से भी हनीमून पार्टनर को समझने और उसके करीब जाने का बेहतरीन मौक़ा होता है। लेकिन अगर शादी में अधिक खर्च होने की वजह से आई पैसों की तंगी के कारण हनीमून नहीं जा सकते, तो ऐसे कपल्स को ऑफिस से कुछ दिन की छूती लेकर एक दूसरे को समय देना चाहिए। यह भी रिलैक्स करने का अच्छा ऑप्शन है।

जरूरी नहीं हनीमून

क्वोरा पर कई कपल्स ने यह माना कि हनीमून पर कपल्स को जाना चाहिए लेकिन यह इतना जरूरी भी नहीं जितना लोग इसे मानते हैं। मौक़ा मिले तो अवश्य प्लान करें। इससे एक दूसरे को समझने और डेली रूटीन से भी ब्रेक मिलेगा। यह आप दोनों का एकसाथ पहला वेकेशन होगा।

यह भी पढ़ें: इस जगह हनीमून मना रहे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, आंखों को सुकून देती हैं यहां की खूबसूरत वादियां

शादी के कुछ समय के बाद हनीमून

कुछ कपल्स हनीमून के लिए शादी के ठीक बाद ना जाकर कुछ दिन या महीने बाद जाते हैं। इसके पीछे कई कारण होते हैं। पहला कि आप एक दूसरे के साथ पोरी तरह कंफर्टेबल हो जाते हैं। जिसकी वजह से हनीमून पीरियड को पूरी तरह एन्जॉय कर पाते हैं और होटल रूम में रहने की बजाय आसपास के एजगाहों को अधिक एक्स्प्लोर करते हैं। दूसरा, अगर पैसों की दिक्कत हो तो कुछ समय रूककर जाने से पैसा भी जमा हो जाता है।

जिंदगी भर की यादें

जिस तरह इंगेजमेंट से लेकर शादी के बीच का समय आपके लिए जिन्दगी भर की यादों को बनाया है, इसी तरह से दशदि के ठीक बाद हनीमून का अनुभव भी आपके लिए ढेर सारी यादों को बनाता है। यह कपल्स का पहला वेकेशन होता है जहां बिना किसी के दखल के वे दोनों समय का भरपूर इस्तेमाल करते हैं। यह भी एक कारण है कि क्यों कपल्स को हनीमून पर जाना चाहिए। 

Web Title: Couples should plan honeymoon just after marriage or after some time

रिश्ते नाते से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे